SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लाड़ली बहनों के लिए डबल खुशी: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आई 41वीं किस्त, योजना में जुड़ेंगे नए नाम, फिर खुलेगा आवेदन पोर्टल

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना से वंचित पात्र महिलाओं को जल्द आवेदन का मौका मिल सकता है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को वंचित महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश दिए हैं. वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी कर दी है.

Written By Pooja
Published: Oct 14, 2026, 04:41 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 07:28 PM IST
Image Credit: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी (AI जनरेटेड फोटो)
Join

लाड़ली बहना योजना से अब तक वंचित रही महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार जल्द ही योजना का पोर्टल दोबारा खोलने की तैयारी कर रही है. इसके बाद योजना के लिए पात्र नई और छूटी हुई महिलाओं को आवेदन करने का मौका मिल सकता है. योजना में नए नाम जोड़ने को लेकर चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अहम बयान दिया है. नरेंद्र शिवाजी पटेल के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि आने वाले समय में लाड़ली बहना योजना से छूटी पात्र महिलाओं के नाम भी जोड़े जाएंगे. इसके लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को योजना के लाभ से वंचित महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश दिए हैं.

चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने खुशी जताते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के वंचित पात्र महिलाओं को शामिल करने की घोषणा की है. इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में ऐसी महिलाओं की संख्या का आकलन किया जाए, जो किसी कारणवश अब तक योजना का लाभ नहीं ले पाई हैं. इसके लिए अधिकारियों को आंतरिक सर्वे कर छूटी हुई पात्र महिलाओं का आंकड़ा जुटाने के निर्देश दिए गए हैं.

कब खुलेंगे पोर्टल?

हालांकि पोर्टल कब खुलेंगे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. अधिकारी अभी स्थिति का जायजा ले रहे हैं और यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पोर्टल खोलने के बारे में आधिकारिक घोषणा की जाएगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पोर्टल को फिर से खोलने के बारे में जल्द से जल्द जानकारी दें.

ये भी पढ़ें: भोपाल: प्रदर्शन कर रहे आदिवासी छात्रों को TI ने सरेआम दी गालियां और धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद हुए सस्पेंड
 

41वीं किस्त जारी 

अब तक मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी की जा चुकी है.  14 अक्टूबर बुधवार को  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योजना के तहत 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 1500-1500  रुपए ट्रांसफर किए. इस किस्त के तहत कुल 1834 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई. उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित राज्यस्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान यह राशि हस्तांतरित की गई. स्टेटस देखने के लिए लाड़ली बहना योजना के ऑफिशियल पोर्टल (https://cmladlibahna.mp.gov.in) पर लॉग इन करके स्टेटस चेक कर सकते हैं. संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपने एप्लीकेशन और पेमेंट का स्टेटस देख सकते हैं. आप अपने लाड़ली बहना रजिस्ट्रेशन नंबर या यूनिक ID और OTP का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते हैं. इसके बाद आपके बैंक अकाउंट की जानकारी दिखाई देगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES