SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उज्जैन मूर्ति मामलाः खड़े हनुमान मंदिर को लेकर नए अभियान की शुरुआत, जानिए हैदराबाद से आए भक्तों ने क्या कहा?

Khade Hanuman Ujjain: उज्जैन के चर्चित खड़े हनुमान मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं की तरफ से नया अभियान शुरू किया गया है. मंदिर पहुंचने वाले भक्त खुद हस्ताक्षर कर बाबा को वर्तमान स्थान पर ही रखने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि हैदराबाद, पिपरिया और उज्जैन से आए श्रद्धालुओं ने भी मंदिर न हटाने की अपील की है.

Written By Manish Kushawah
Published: Sep 11, 2026, 04:53 PM IST | Updated: Sep 11, 2026, 05:00 PM IST
Image Credit: AI Generated Image
Join

Ujjain Hanuman Temple News: उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर अब श्रद्धालुओं की आस्था सड़क से लेकर मंदिर परिसर तक साफ दिखाई दे रही है. बाबा को वर्तमान स्थान पर ही रखने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है. मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों से स्वेच्छा से हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं. इस अभियान का मकसद सिर्फ इतना है कि कितने लोग चाहते हैं कि खड़े हनुमान यहीं रहें और उन्हें दूसरी जगह विस्थापित न करने की मांग की है. उज्जैन खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहे इस अभियान में स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी अपनी राय दे रहे हैं.

अभियान से जुड़े मनीष शुक्ला ने बताया कि मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है और बड़ी संख्या में लोग हस्ताक्षर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 7 दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए हैं. रोज सुबह से शाम तक लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. उनका कहना है कि भक्त अपनी इच्छा से हस्ताक्षर कर रहे हैं. इस हस्ताक्षर अभियान के जरिए श्रद्धालुओं की भावना सामने लाने की कोशिश की जा रही है. उज्जैन जिले में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर भक्तों की यह मुहिम लगातार चर्चा में बनी हुई है.

भक्तों की यही मांग बाबा यहीं रहें
हैदराबाद से उज्जैन पहुंचे श्रद्धालु राजेश कुमार ने कहा कि वे करीब 50 साल से बाबा की आस्था से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि लोगों की बाबा से मन की मन्नतें और गहरी श्रद्धा जुड़ी हुई है. राजेश कुमार ने सरकार से अपील की है, कि बाबा खड़े हनुमान को यहीं रहने दिया जाए. उनका कहना है कि भगवान जहां हैं, वहीं रहें. वहीं पिपरिया से पहुंचे धरमचंद ने भी अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि बाबा का स्थान यहीं रहना चाहिए. उन्हें यहां से दूसरी जगह नहीं ले जाया जाना चाहिए. दोनों श्रद्धालुओं ने मंदिर को लेकर अपनी भावनाएं खुलकर रखीं.

ये भी पढ़ेंः उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर के पास पहुंचे बंदर, लोगों ने आस्था से जोड़ा; बोले- हनुमान जी को बचाने खुद पहुंच रहे वानर

भक्त भी मंदिर हटाने के खिलाफ
उज्जैन के मोहित पांचाल ने भी खड़े हनुमान मंदिर को लेकर अपनी बात रखी. उनका कहना है कि सरकार से यही मांग है कि मंदिर जहां है, वहीं रहना चाहिए. मोहित पांचाल ने आगे बताया कि उन्होंने बाबा को दूसरी जगह विस्थापित किए जाने की बात सुनी है. उनका कहना है कि वे चाहते हैं कि ऐसा नहीं हो. स्थानीय श्रद्धालुओं की यह मांग अब हस्ताक्षर अभियान के जरिए सामने आ रही है. उज्जैन जिले में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर भक्तों की राय यही दिखाई दे रही है कि बाबा अपने वर्तमान स्थान पर ही रहें और मंदिर को दूसरी जगह नहीं ले जाया जाए.

ये भी पढ़ेंः विकास भी, आस्था भी: जब भोपाल, वाराणसी, दिल्ली और आजमगढ़ ने दिखाई राह, क्या उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर का भी निकलेगा ऐसा रास्ता?

हस्ताक्षर से मिलेगी भक्तों की राय
खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रही पूरी कवायद के बीच अब हस्ताक्षर अभियान के जरिए श्रद्धालुओं की राय सामने लाने की कोशिश हो रही है. मंदिर पहुंचने वाले भक्त अपनी इच्छा से हस्ताक्षर कर रहे हैं. अभियान में शामिल लोगों का कहना है कि इसका उद्देश्य यह है कि कितने श्रद्धालु बाबा को इसी स्थान पर देखना चाहते हैं. पिछले सात दिनों से मंदिर में बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों के पहुंचने की बात भी सामने आई है. उज्जैन के साथ हैदराबाद और पिपरिया से आए श्रद्धालुओं ने भी सरकार से बाबा खड़े हनुमान को वर्तमान स्थान पर ही रखने की अपील की है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES