SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

"जैसे मुस्कान को फांसी की सजा मिली, वैसे ही सोनम को..." राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द, की ये मांग

नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाई गई है. इसके बाद राजा रघुवंशी की मां ने अपने बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी सोनम के लिए भी फांसी की सजा की मांग की है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 15, 2026, 07:24 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 12:01 PM IST
Image Credit: राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द
Join

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम मर्डर केस के आरोपी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद एक और सनसनीखेज मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है. इस फैसले के बाद इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस के पीड़ित परिवार ने भी न्याय की उम्मीद जताई है. मीडिया से बेहद भावुक अंदाज में बात करते हुए राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि जिस तरह कोर्ट ने 'ब्लू ड्रम' केस में न्याय किया है, उसी तरह उनके बेटे के हत्यारों को भी सजा मिलनी चाहिए.

राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द


मुस्कान और साहिल को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद राजा रघुवंशी की मां ने भावुक होकर अपने बेटे के लिए न्याय की मांग फिर से दोहराई है. उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में हत्याएं हुई हैं और दोषी सबसे कड़ी सजा के हकदार हैं. उन्होंने तर्क दिया कि जिस तरह मुस्कान और साहिल को मौत की सजा सुनाई गई है, उसी तरह राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को भी फांसी की सजा मिलनी चाहिए. राजा की मां ने कहा कि इस फैसले ने एक मां को उम्मीद दी है. जिस तरह 'नीले ड्रम' हत्याकांड के पीड़ित का परिवार न्याय का इंतजार कर रहा है, उसी तरह उन्हें भी अपने बेटे राजा के लिए न्याय की उम्मीद है.उन्होंने न्यायालय से राजा रघुवंशी हत्याकांड में भी सख्त फैसला सुनाने की अपील की.

जेल में बंद है सोनम रघुवंशी


बता दें कि इंदौर के रहने वाले रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने मेघालय गए थे. कुछ दिनों बाद, रघुवंशी का शव एक खाई में मिला था, जबकि सोनम वहां से गायब थी. बाद में सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा पर रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. हालांकि सोनम को एक बार जमानत मिल गई थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उसे रद्द कर दिया, तब से वह जेल में ही है.

केस का ट्रायल आखिरी चरण में


राजा रघुवंशी मर्डर केस का ट्रायल अब अपने आखिरी चरण में है. पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें 94 गवाहों के नाम शामिल हैं. गवाहों के बयान अभी दर्ज होने बाकी हैं. सभी पक्षों के बयान और दलीलें सुनने के बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी.

यह भी पढ़ें: जिसे समझा हमसफर, वही निकला धोखेबाज...स्कूली छात्रा की हत्या का एमपी-यूपी-राजस्थान कनेक्शन, जानिए पूरी कहानी
 

राजा रघुवंशी की मां का यह बयान साफ तौर पर न्याय की उम्मीद और एक मां का दर्द, दोनों को जाहिर करता है. ऐसे गंभीर मामलों में अदालत के फैसले समाज को एक मजबूत संदेश देते हैं और प्रभावित परिवारों को न्याय की उम्मीद जगाते हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES