SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपावली पर इंदौर से घर जाना महंगा, बस का किराया 2.5 गुना बढ़ा, फ्लाइट टिकट 20 हजार तक पहुंचा

दिवाली के मौके पर इंदौर से घर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्राइवेट बस संचालकों ने किराया ढाई गुना बढ़ा दिया है. फ्लाइट के किराए में भी भारी बढ़ोतरी हुई है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Nov 03, 2026, 10:09 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 10:13 AM IST
Image Credit: (Photo Ai)- दीपावली पर इंदौर से घर जाने वाले यात्रियों की जेब ढीली
Join

दिवाली पर इंदौर से अपने घर जाने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए इस बार का सफर काफी मुश्किल और महंगा साबित हो रहा है. इंदौर से दिल्ली, मुंबई, पुणे और जबलपुर समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है और यात्रियों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है. ट्रेनों में सीटें न मिलने के कारण यात्रियों को निजी बसों और हवाई जहाजों का सहारा लेना पड़ रहा है. त्योहार के समय भारी मांग को देखते हुए निजी बस संचालकों ने किराया ढाई गुना तक बढ़ा दिया है, जबकि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जाने वाली उड़ानों का किराया भी सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुना होकर 20 हजार रुपये तक पहुंच गया है.

बस का किराया 2.5 गुना बढ़ा

ट्रेनों को लेकर स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है. इंदौर से नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, हावड़ा और जबलपुर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है. 4 से 6 नवंबर के बीच इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट और इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस रिग्रेट (regret) स्थिति में पहुंच गई हैं, जिसका मतलब है कि अब वेटिंग लिस्ट वाले टिकट भी उपलब्ध नहीं हैं. इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों की संख्या 90 के पार पहुंच गई है. अन्य ट्रेनों का भी यही हाल है. कन्फर्म टिकट न मिल पाने के कारण यात्रियों को प्राइवेट बसों या उड़ानों का सहारा लेना पड़ रहा है. इस स्थिति का फायदा उठाते हुए प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने अपना किराया ढाई गुना तक बढ़ा दिया है.

इंदौर से ग्वालियर तक का बस किराया

सामान्य दिनों में इंदौर से ग्वालियर तक का बस किराया 700 से 1,000 रुपये हुआ करता था, जो अब बढ़कर 2,200 से 3,500 रुपये हो गया है. इसी तरह इंदौर-जयपुर का किराया 3,350 रुपये, इंदौर-जबलपुर का किराया 2,800 रुपये और इंदौर-अहमदाबाद का किराया 2,300 रुपये है.

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा: 2% DA हाइक का ऐलान, 9 महीने का एरियर भी मिलेगा
 

फ्लाइट टिकट 20 हजार तक पहुंचा

हवाई यात्रा के मामले में भी स्थिति कुछ अलग नहीं है. दिवाली के इस हफ्ते के दौरान इंदौर से जाने वाली सभी प्रमुख उड़ानों के किराए दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं. इंदौर से कोलकाता जाने वाली उड़ानों के टिकट की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं, जो ₹15,850 से लेकर ₹19,840 (लगभग ₹20,000) के बीच हैं. वहीं दिल्ली के टिकट ₹7,500 में, मुंबई के ₹8,500 में और चेन्नई के टिकट ₹9,500 में बिक रहे हैं.

घर जाने वाले यात्रियों की जेब ढीली

दिवाली पर घर जाने की जल्दबाजी और परिवहन के सीमित विकल्पों के कारण यात्रियों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है. सस्ते विकल्पों के अभाव में आम जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES