SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ महंगा: भोपाल-दिल्ली का फ्लाइट किराया बढ़ा, हर टिकट पर देने होंगे इतने रुपये ज्यादा

त्योहार से पहले हवाई सफर महंगा हो गया है. इंडिगो ने मंगलवार से सभी फ्लाइट्स पर फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है. इसका असर भोपाल से दिल्ली रूट पर भी पड़ेगा और यात्रियों को ज्यादा किराया देना होगा.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 06, 2026, 09:24 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 10:37 AM IST
Image Credit: भोपाल-दिल्ली का फ्लाइट किराया बढ़ा
Join

आगामी दीवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान भोपाल और आसपास के इलाकों से अपने घर या अन्य शहरों की यात्रा करने वाले लोगों को बड़ा झटका लगा है. देश की प्रमुख बजट एयरलाइन इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए किराया बढ़ा दिया है. यह बढ़ोतरी घरेलू उड़ानों पर दूरी के आधार पर फ्यूल चार्ज लागू करने की वजह से हुई है.  इसका सबसे ज्यादा असर भोपाल-दिल्ली, भोपाल-मुंबई जैसे बिजी रूट पर पड़ेगा, जहां त्योहारों के चलते पहले से ही टिकटों की डिमांड बढ़ी हुई है.

दीवाली-छठ पर घर जाना हुआ महंगा
नए नियमों के अनुसार, ब यात्रियों को प्रति सेक्टर 375 रुपये से लेकर 1,300 रुपये तक अतिरिक्त फ्यूल चार्ज चुकाना पड़ेगा. इससे पहले, अप्रैल में यह चार्ज ₹275 से ₹950 प्रति सेक्टर के बीच था. भोपाल से दिल्ली के हवाई मार्ग की बात करें, जिसकी दूरी लगभग 570 से 600 किलोमीटर है, वहां पहले प्रति सेक्टर फ्यूल शुल्क 400 रुपये लगता था, जो अब बढ़कर 600 रुपये हो गया है.

हर टिकट पर देने होंगे इतने रुपये ज्यादा
भोपाल से दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट का न्यूनतम किराया लगभग ₹4,700 से ₹5,272 के बीच शुरू होता है. लेकिन किराए में बढ़ोतरी होने के बाद से अब यात्री को हर टिकट में 200 एक्स्ट्रा देने होंगे, जिसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा. इंडिगो जो रोजाना 2,200 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करती है, ने कहा है कि वह एविएशन टर्बाइन फ़्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों के बीच स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और जरूरत पड़ने पर किराए में और बदलाव कर सकती है.

यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें
दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों के लिए ट्रेनों में जगह न होने और महीनों पहले से लंबी वेटिंग लिस्ट होने के बीच, इंडिगो द्वारा फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने से मिडिल क्लास और कामकाजी वर्ग के हवाई यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. व्यस्त रूटों खासकर भोपाल से दिल्ली और मुंबई पर यात्रा करने वालों के लिए त्योहारों के जश्न के बीच अचानक आया यह आर्थिक बोझ एक बड़ा झटका साबित हो रहा है.

एयरलाइंस ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए किराए में जो बढ़ोतरी की है, उससे संकेत मिलता है कि आने वाले समय में यात्रा और भी महंगी हो सकती है. त्योहारों के इस व्यस्त मौसम में, जब लोगों के पास घर पहुंचने के सीमित विकल्प होते हैं, किराए में ऐसी बढ़ोतरी यात्रियों की जेब पर सीधा असर डालने वाली लगती है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES