)
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 ने मध्य प्रदेश के कारोबारी नक्शे की नई तस्वीर सामने रख दी है. इस बार लिस्ट में इंदौर का दबदबा सिर चढ़कर बोल रहा है. वहीं राजधानी भोपाल के कई बड़े उद्योगपतियों की संपत्ति में गिरावट देखी गई है. इस साल प्रदेश के टॉप-10 सबसे अमीर कारोबारियों में अकेले इंदौर के 6 नाम शामिल हैं, जबकि भोपाल से 4 कारोबारी इस लिस्ट में जगह बना पाए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं MP के ये 10 सबसे अमीर कारोबारी और क्या है उनका कारोबार.
इंदौर के 6 बिजनेसमैन के नाम शामिल
अग्रवाल कोल (इंदौर) के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार अग्रवाल ₹10,200 करोड़ की नेट वर्थ के साथ लगातार पांचवीं बार मध्य प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं. देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में उनका 365वां स्थान है. इसके अलावा इंदौर के अनुराग मूंदड़ा (665वां स्थान) के साथ-साथ शक्ति पंप्स के दिनेश पाटीदार (941वां स्थान), नितिन अग्रवाल, सुनील चौरड़िया और विमल तोड़ी ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है.
भोपाल के चार व्यापारियों के नाम
दूसरी ओर, इस लिस्ट में भोपाल के चार बिजनेसमैन शामिल हैं. भोपाल के बड़े बिजनेसमैन के लिए यह साल नुकसान वाला रहा है. दिलीप बिल्डकॉन के फाउंडर दिलीप सूर्यवंशी की नेट वर्थ ₹4,430 करोड़ से घटकर ₹3,500 करोड़ हो गई है. देवेंद्र जैन की संपत्ति भी घटकर ₹2,300 करोड़ रह गई है. इसी तरह, बंसल ग्रुप के अनिल बंसल और सुनील बंसल की नेट वर्थ ₹2,800 करोड़ से घटकर ₹2,200 करोड़ हो गई है.
MP के 10 सबसे अमीर कारोबारियों के नाम रैंक और बिजनेस
(दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिलीप सूर्यवंशी अपने पार्टनर देवेंद्र जैन के साथ मिलकर काम करते हैं.)
हुरुन लिस्ट क्या है और यह चर्चा में क्यों है?
हुरुन रिच लिस्ट दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सालाना लिस्ट है, जिसे हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट पब्लिश करता है. भारत में इसकी शुरुआत साल 2012 में हुई. हाल के सालों में इस लिस्ट ने काफी ध्यान खींचा है क्योंकि ₹1,000 करोड़ से ज़्यादा नेट वर्थ वाले भारतीयों की संख्या 200 से बढ़कर 350 से ज्यादा हो गई है. खास बात यह है कि इंदौर, भोपाल और सूरत जैसे शहरों के बिजनेसमेन भी अब मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों के बिजनेसमेन के साथ इस लिस्ट में शामिल हो रहे हैं, जिससे लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है.