भोपाल में ‘रेंट पर गरबा पार्टनर’ पोस्टर पर बवाल, ₹1000 से ₹6500 तक पैकेज वायरल, हिंदू उत्सव समिति की चेतावनी
मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल में इन दिनों गरबा पार्टनर को लेकर वायरल पोस्टरों ने बवाल मचा रखा है. वहीं हिंदू उत्सव समिति ने लोगों को सलाह दी है. इसके अलावा, इस तरीके के पोस्टर बनाकर वायरल करने वालों को चेतावनी भी दी है.
पूरे देश में शरद नवरात्रि की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. वहीं गरबा को लेकर भी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं. लेकिन इन्हीं बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चिंता में डाल दिया है. पोस्टर वायरल होने के बाद भोपाल की हिंदू उत्सव समिति ने लोगों को ऐसे झांसे में न आने की सलाह दी है. वहीं उन लोगों को चेतावनी भी दी है, जिन्होंने ऐसे पोस्टर बनाकर वायरल किए हैं.
दरअसल, भोपाल-इंदौर से जुड़े 21 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट और स्क्रीनशॉट शेयर किए गए हैं. इनमें रेंट पर गरबा पार्टनर, पैकेज या पार्टनर मैचिंग से जुड़े अलग-अलग ऑफर के बारे में बताया गया है. इन पोस्टरों में 2 घंटे से लेकर तीन दिन तक के पैकेज के बारे में भी जानकारी दी गई है. सोशल मीडिया पर एक में तो कीमत तक भी बताई गई है. उसमें अलग-अलग टाइमिंग के हिसाब से चार्ज लिखा है.
पैकेज के बारे में भी बताया
इतना ही इन पोस्टरों में गरबा खेलने से लेकर डांस सीखने, सेल्फी, फोटो खिंचवाने तक के पैकेज शामिल हैं. वहीं इंस्टाग्राम रील बनाने, मैचिंग आउटफिट और सोशल मीडिया के लिए कंटेट तैयार करने अलग पैकेज के बारे में बताया गया है. इन पोस्टरों पर भोपाल की हिंदु उत्सव समिति ने गरबा पंडालों से निवेदन कर रहा है. इसके अलावा, पोस्टर बनाने वालों को चेतावनी भी दी है.
क्या बोले चंद्रशेखर तिवारी?
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि हमारे जो सनातन धर्मी परिवार हैं, उन माताओं, बहनों से निवेदन करूंगा, कि गरबा मां की अराधना का पर्व है. उसे अपवित्र करने के लिए मत जाइए. उन्होंने आगे कहा कि जो सोशल मीडिया पर पार्टनर किराए पर दिए जा रहे हैं, तो उस पार्टनर की क्या गारंटी है? वह आपके साथ में गलत काम नहीं कर सकता? उसकी कोई गारंटी नहीं है. उसकी कोई ऑफिशियल नही है. पुलिस वेरिफिकेशन नहीं है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए हिंदू उत्सव समिति पुलिस कमिश्नर से मिलने जा रही है.