SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पहले कोर ग्रुप से कट गया नाम, अब मिलने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल; क्या नरोत्तम मिश्रा को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी?

एमपी बीजेपी कोर ग्रुप से नाम कटने और राजनीतिक हलचलों के बीच प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने खुद नरोत्तम मिश्रा के घर पहुंचकर मुलाकात की है. इसके बाद उनको संगठन में जगह दिए जाने को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं.

Written By Sumit Rai
Published: Oct 28, 2026, 11:55 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 11:59 AM IST
Image Credit: नरोत्तम मिश्रा के घर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
Join

दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के हार के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के प्रदेश कोर ग्रुप के पुनर्गठन में उनका नाम शामिल नहीं किया गया. हालांकि, इस राजनीतिक हलचल के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल खुद नरोत्तम मिश्रा के घर पहुंचे हैं और उनसे मुलाकात की. इसके बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि संगठन नरोत्तम मिश्रा की नई भूमिका को लेकर सक्रियता से बातचीत कर रहा है और पार्टी जल्द ही उन्हें संगठन के भीतर कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती है.

कभी भाजपा के राजनीतिक संकटों में 'संकटमोचन' की भूमिका निभाने वाले नरोत्तम मिश्रा के आमंत्रण पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल उनके भोपाल स्थित निवास पर मुलाकात के लिए पहुंचे. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी है. दतिया उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद नरोत्तम मिश्रा को अब तक सत्ता और संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है.

 

 

दतिया में हार के बाद बिगड़े नरोत्तम मिश्रा के समीकरण

नरोत्तम मिश्रा लंबे समय तक मध्य प्रदेश सरकार में प्रभावशाली मंत्री रहे हैं और उनकी गिनती सरकार में दूसरे सबसे ताकतवर नेता के रूप में की जाती थी. एक समय मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में भी उनका नाम चर्चा में रहा. नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की शुरुआत साल 2023 में हुई, जब विधानसभा चुनाव में दतिया सीट पर उनको हार का सामन करना पड़ा. इसके बाद इस साल दतिया सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया. नरोत्तम मिश्रा की जगह बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा और उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने हरा दिया.

ये भी पढ़ें- MP में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द: कोर ग्रुप की बैठक में मंत्रियों के परफॉर्मेंस पर मंथन, बदले जा सकते हैं प्रभार के जिले

दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों की नाराजगी खुलकर सामने आई और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया. उनके समर्थकों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे. इसके बाद बीजेपी ने जिलाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया था. इसके बाद एमपी बीजेपी के कोर ग्रुप की अहम बैठकों में नरोत्तम मिश्रा को आमंत्रित नहीं किए जाने की भी चर्चा सामने आई और अब उन्हें कोर ग्रुप की नई लिस्ट में जगह नहीं मिली है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES