SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आय 34 लाख, खर्चा 1.08 करोड़! घूसखोर इंजीनियर का हिसाब चुकता, 24 साल बाद ठीक उसी तारीख पर मिली सजा

Indore News: 24 साल पुराने मामले में कोर्ट ने PHE विभाग के इंजीनियर को आरोपी माना है. इंजीनियर कैलाशचंद्र परवाल के पास आय से ज्यादा संपत्ति मिली थी, जिसके लिए कोर्ट ने उन पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Sep 09, 2026, 10:11 AM IST | Updated: Sep 09, 2026, 11:58 AM IST
Image Credit: AI जनरेटेड फोटो
Join

इंदौर के एक 24 साल पुराने चर्चित केस में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. स्पेशल कोर्ट ने PHE विभाग के तत्कालीन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कैलाशचंद्र परवाल को आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में दोषी पाया है. कोर्ट ने उन्हें 5 साल की जेल और 25 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है. इस फैसले की सबसे बड़ी बात इसकी तारीख है. लोकायुक्त ने इस इंजीनियर के खिलाफ 8 सितंबर 2002 को केस दर्ज किया था और ठीक 24 साल बाद उसी तारीख यानी 8 सितंबर को कोर्ट ने उसे सजा सुनाई.
 

₹50,000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया था
मामले की शुरुआत 6 सितंबर 2002 को हुई थी, जब लोकायुक्त पुलिस ने शैलेंद्र जोशी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तत्कालीन कार्यपालन इंजीनियर कैलाश चंद्र को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था. इस कार्रवाई के बाद लोकायुक्त ने आरोपी के इंदौर, खरगोन और देवास स्थित घरों के साथ-साथ उसके बैंक खातों और इंश्योरेंस पॉलिसी की भी जांच की,  जिसमें आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ.

8 सितंबर 2002 को दर्ज हुआ था केस
इस मामले की सबसे खास बात तारीख को लेकर है. इस इंजीनियर पर आय से ज्यादा संपत्ति का केस 8 सितंबर 2002 को दर्ज हुआ था. और ठीक 24 साल बाद उसी तारीख यानी 8 सितंबर को अदालत ने उसे सजा सुनाई. जांच में 1 अगस्त 1981 से 8 सितंबर 2002 तक की कमाई और खर्च देखा गया. जांच में पता चला कि इन 21 सालों में इंजीनियर की कुल कमाई 34 लाख 64 हजार रुपये थी, जबकि उसने 1 करोड़ 8 लाख 70 हजार रुपये खर्च कर दिए. मतलब उसकी कमाई से 74 लाख 5 हजार रुपये ज्यादा की संपत्ति मिली, जिसका वो हिसाब नहीं दे पाया.

अब जानिए पूरा मामला
एसपी डॉ. राजेश सहाय ने बताया कि, इस मामले की शुरुआत 6 सितंबर 2002 को हुई थी. शैलेन्द्र जोशी नाम के एक शख्स ने शिकायत की थी कि कार्यपालन यंत्री कैलाशचंद्र परवाल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं. शिकायत मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया और इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद जब उसकी संपत्ति की जांच शुरू हुई तो कई बड़े खुलासे हुए. टीम ने इंदौर, खरगोन और देवास में उसके घरों की तलाशी ली. बैंक खाते, बीमा पॉलिसी और बाकी निवेश के कागज देखे गए तो पता चला कि उसके पास आय से अधिक संपत्ति है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES