SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'भाजपा का एजेंट है चंपत राय, चंदे के पैसे से बन रहे BJP के भवन', दिग्विजय सिंह के बयान पर भड़के मंत्री सारंग

MP Politics: दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि राम मंदिर के लिए इकट्ठा किए गए चंदे से बीजेपी और आरएसएस के दफ्तर बनाए गए. मंत्री विश्वास सारंग ने इस बयान पर पलटवार किया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 05, 2026, 09:06 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 09:53 AM IST
Image Credit: दिग्विजय सिंह के बयान पर भड़के मंत्री सारंग
Join

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हालिया बयानों ने राज्य में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. दिग्विजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर जुटाए गए चंदे के पैसों से भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के भव्य दफ्तर बनाए गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वेदों या उपनिषदों में 'हिंदू' शब्द का कहीं भी ज़िक्र नहीं है और विनायक दामोदर सावरकर और संघ ने हिंदुत्व के नाम पर सनातन धर्म के असली अर्थ को तोड़-मरोड़कर पेश किया है. दिग्विजय सिंह की इन टिप्पणियों पर BJP भड़क गई है. मंत्री विश्वास सारंग ने उनके बयानों पर पलटवार किया है.

सनातन धर्म को लेकर दिग्विजय सिंह का बयान
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा शुरू करने जा रहे हैं, जो लगभग 1,000 किलोमीटर लंबी होगी. इस बीच, उनका एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस देश में जिस प्रकार सनातन धर्म को हिन्दू-हिन्दू करते रहे, ये आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद ने हिन्दुत्व और सावरकर जी ने उसको हिन्दुत्व नाम दे दिया, उसकी वजह से पूरे देश में हिन्दू-मुसलमानों के अंदर, हिन्दू और सिखों के बीच में, हिन्दू-ईसाइयों के बीच में आपने खाई पैदा कर दी. इसके अलावा, उन्होंने राम मंदिर के निर्माण और सनातन धर्म को लेकर भी एक नया बयान दिया है.

"चंदे के पैसे से बन रहे BJP के भवन"
दिग्विजय सिंह ने कहा कि, ये सनातन धर्म है, जिसे विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस बिगाड़ रही है. और तो और, पहले शिलाओं के लिए चंदा इकट्ठा किया, उसमें घपला किया और फिर राम मंदिर के निर्माण में घपला किया, और फिर हमारे आस्था के प्रतीक भगवान राम के चढ़ावे के पैसे खा गए. और कौन लोग हैं अपराधी? इसमें सारे विश्व हिंदू परिषद के लोग शामिल हैं. ये चंपत राय, जो कि आरएसएस के activist हैं, इनका कोई धर्म से लेना-देना नहीं है, सनातनी परंपराओं से ये अनुकूल नहीं हैं. ये व्यक्ति शुद्ध रूप से भाजपा का agent है और विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से जो चढ़ावा आ रहा है, वो पूरे तरीके से भाजपा के चुनावी चंदे में जा रहा है. भाजपा के बड़े-बड़े जो भवन बन रहे हैं, आरएसएस के बड़े-बड़े भवन बन रहे हैं, उसमें पैसे जा रहे हैं.

मंत्री विश्वास सारंग का तीखा पलटवार
वहीं दूसरी ओर, मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह के इस बयान पर तीखा पलटवार किया है. सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह का काम केवल सनातन धर्म और हिंदू आस्थाओं का अपमान करना है. वे भगवान राम और सनातन धर्म को बदनाम कर रहे हैं. दिग्विजय सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES