SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शहीद TI के पैतृक गांव पहुंचे डिप्टी सीएमः परिवार से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, 3 मांगों पर CM से करेंगे चर्चा

शहीद टीआई दिलीप पुरी के पैतृक गांव में उनके परिवार से डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा पहुंचे. जहां उन्होंने परिवार को सांत्वना दी. साथ ही परिवार की तीन मांगों पर सीएम से चर्चा करने की बात कही. आइए जानते हैं परिवार की तीन मांगें कौन-कौन सी हैं?

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 03, 2026, 04:40 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 04:43 PM IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में शराब तस्करी रोकने के दौरान टीआई दिलीप पुरी शहीद हो गए. शहीद टीआई के परिवार से मिलने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा उनके पैतृक गांव धार जिले के बरमंडल पहुंचे. जहां पर डिप्टी सीएम ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है. इस दौरान शहीद टीआई के परिवार ने डिप्टी सीएम के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी.

जब डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा धार स्थित बरमंडल गांव में पहुंचे तो पूरे गांव में भावुक माहौल देखने को मिला. डिप्टी सीएम ने शहीद के पिता ओमप्रकाश पुरी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी है. इस जघन्य वारदात के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा.

क्या है परिवार की मांगें?

शहीद के परिवार की तरफ से डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के सामने अहम तीन मांगें रखीं. जिसमें पहली मांग यह है कि बरमंडल गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम अमर शहीद दिली पुरी के नाम पर रखने और स्कूल परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की है. वहीं परिवार की तरफ से यह भी कहा गया है कि दिलीप पुरी ने इसी विद्यालय में दो साल तक निशुल्क सेवा देते हुए छात्रों को परेड का प्रशिक्षण दिया था. उन्होंने कहा कि शहीद टीआई के योगदान के लिए विद्यालय के प्राचार्य ने प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया था.

पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति की मांग

परिवार की दूसरी मांग शहीद टीआई की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति देने की है, ताकि वह नौकरी के साथ अपने बच्चों का पालन-पोषण कर सकें. वहीं तीसरी मांग बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने की है. परिवार ने कहा कि शहीद की याद को सम्मान देने के साथ-साथ उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना भी सरकार की जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ेंः शहादत पर रो पड़ा पूरा गांव: तिरंगे में लिपटे TI दिलीप पुरी को नम आंखों से विदाई; लिपटकर बिलख पड़े मां-पत्नी-बच्चे

उपमुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

शहीद टीआई के परिवार की मांगों पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा कर सभी मांगों पर स्वीकृति दिलाने का प्रयास करेंगे. अब देखना होगा कि शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार की इन मांगों पर सरकार कब तक निर्णय लेती है.

(रिपोर्टः कमल सोलंकी, धार)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES