App

MP में अगले 4 दिन चक्रवात अर्नब का असर: ग्वालियर-जबलपुर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 2 डिग्री गिर गया दिन का तापमान

मौसम विभाग ने 2 नवंबर तक मध्य प्रदेश में चक्रवात अर्नब का प्रभाव बने रहने की संभावना जताई है और ग्वालियर-जबलपुर समेत कुल 33 जिलों में तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है.

MP में अगले 4 दिन चक्रवात अर्नब का असर: ग्वालियर-जबलपुर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 2 डिग्री गिर गया दिन का तापमान
Image Credit: मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल के बाद मध्य प्रदेश के मौसम में भारी बदलाव देखा जा रहा है और कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश में इस चक्रवात का प्रभाव बने रहने की संभावना जताई है और ग्वालियर-जबलपुर समेत कुल 33 जिलों में तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इसके साथ ही चक्रवात की वजह से चल रही ठंडी हवाओं और बादल छाए रहने के बाद गुरुवार को दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम केंद्र के अनुसार, राजगढ़, विदिशा, मंदसौर, नीमच और चंबल-ग्वालियर अंचल के जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है.

इन जिलों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 33 जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है. इसमें राजगढ़, विदिशा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले शामिल हैं.

शहडोल में मौसम ने बदली करवट

शहडोल जिले में चक्रवात अर्नब की वजह से अचानक मौसम ने करवट बदल ली है, जहां रुक-रुक कर हो रही तेज और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बेमौसम बारिश के कारण इलाके में अचानक ठंड और ठिठुरन काफी बढ़ गई है, जिससे सुबह से ही आम जनजीवन पर असर दिखने लगा है और लोग ठंड से बचने का सहारा ढूंढते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 1000KM दूर आंध्र में टकराया चक्रवात अर्नब, फिर MP तक असर कैसे? पांढुर्णा में भीगा हजारों क्विंटल मक्का, जानें कहां-कहां हुआ नुकसान

मानसून की विदाई के बाद भी हो रही बारिश

मानसून की वापसी के बाद भी मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है और शुक्रवार को भी पूर्वी क्षेत्र में मौसम के और खराब होने की आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे निचले इलाकों में जाने से बचें, आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें और गीली सड़कों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतें. 3 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई, लेकिन इसके बावजूद पूरे महीने बारिश का दौर जारी रहा. ऐसा सामान्य मानसून पैटर्न से अलग मौसम प्रणालियों के कारण हुआ, जिसमें बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का प्रभाव भी शामिल है.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले एक दशक के आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर के महीने में बारिश, गर्मी और ठंड, तीनों का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है. इस महीने कहीं तेज धूप और साफ आसमान रहा, तो कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट के साथ-साथ बारिश भी दर्ज की गई. दक्षिण-पश्चिम मानसून लगभग 100 दिनों तक सक्रिय रहा, और इसकी विदाई के बाद भी स्थानीय मौसम प्रणालियों की वजह से बारिश का सिलसिला जारी है. (इनपुट- न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sumit Rai

Sumit Rai

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More