SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंडे पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, CM पुष्कर सिंह धामी की मां का लिया आशीर्वाद; बोले- PM मोदी के नेतृत्व में दुनिया मान रही भारत का लोहा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 नवंबर को एक दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर खटीमा पहुंचे. उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैतृक निवास पर पहुंचकर उनकी माता से आशीर्वाद लिया.

Edited By Sumit Rai
Published: Nov 13, 2026, 12:03 PM IST | Updated: Nov 13, 2026, 12:29 PM IST
Image Credit: मोहन यादव एक दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर खटीमा पहुंचे थे.
Join

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार (12 नवंबर) को एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के खटीमा पहुंचे, जहां पुलिस बल के जवानों ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया. इसके अलावा स्थानीय बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इसके साथ ही सीएम डॉ. मोहन यादव उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैतृक निवास पहुंचे, जहां उन्होंने सीएम धामी की माता से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया.

खटीमा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूल मंत्र के साथ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का जीवन बेहतर बनाने में जुटे हैं. सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, 'आज दुनिया के बड़े-बड़े देश (चाहे वह अमेरिका हो, रूस हो या चीन) भारत की ताकत और नेतृत्व का लोहा मान रहे हैं. बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी पीएम मोदी के साथ खड़े होकर तस्वीर खिंचवाना अपना गौरव समझते हैं. उनका व्यक्तित्व और दुश्मन के घर में घुसकर मारने का दृढ़ संकल्प हम सभी का सीना गर्व से 56 इंच का कर देता है.'

सैनिकों के स्वाभिमान और उत्तराखंड के विकास की सराहना

सेना और सुरक्षाबलों के योगदान को याद करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे परिवारों से निकले जवान सीमा पर देश की रक्षा करते हैं, ऐसे में हर सैनिक का जीवन और उनका स्वाभिमान अमूल्य है. उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देवभूमि की तस्वीर तेजी से बदल रही है. चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के साथ-साथ उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों तक सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है.

ये भी पढ़ें- मंदसौर के गांधीसागर में सजेगी मोहन सरकार की खास कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट से युवाओं को मिलेगा बंपर रोजगार

2027 के अर्धकुंभ और 2028 के उज्जैन सिंहस्थ का जिक्र

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी रेखांकित किया. उन्होंने अगले वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ को लेकर उत्साह जताया और साथ ही 2028 में मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित होने वाले 'सिंहस्थ' की तैयारियों की जानकारी साझा की. उन्होंने उत्तराखंड की जनता को भगवान श्रीराम की वनवास स्थली चित्रकूट, बाबा महाकाल और श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली उज्जैन तथा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए मध्य प्रदेश आने का आत्मीय निमंत्रण भी दिया.

उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक चेतना, शौर्य और संस्कृति को समाहित करते हुए देवभूमि राष्ट्रभूमि के रूप में भी विख्यात है. बड़े-बड़े संत और महंत यहां निवास कर तपस्या करते हैं. भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ लेकिन उन्होंने वनवास के 12 वर्ष मध्यप्रदेश के चित्रकूट में बिताए. बाबा महाकाल की स्थली एवं भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली उज्जैन हैं, ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग है. ऐसी आध्यात्मिक स्थल मध्यप्रदेश में आप सभी का आत्मीय अभिनंदन करता हूं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES