SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जिला बनने के बाद पांढुर्णा में सीएम का पहला दौरा, किसानों से लेकर रोजगार तक...विकास का रोडमैप किया साफ

पांढुर्णा जिला बनने के बाद सीएम मोहन यादव ने पहली बार दौरा किया. इस दौरान सीएम ने विकास, रोजगार समेत कई मुद्दों पर बात की.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 04, 2026, 07:28 PM IST | Updated: Oct 04, 2026, 07:32 PM IST
Image Credit: Zee News
Join

2023 में जिला बनने के बाद सीएम मोहन यादव ने पांढुर्णा में पहली बार दौरा किया. सीएम ने जिले के संदीपनी स्कूल परिसर में जिला विकास कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लिया. बैठक के बाद उन्होंने अन्य विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया. साथ ही बुजुर्गों समेत सामाजिक संगठनों से संवाद किया. वहीं जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की.

इसके बाद, सीएम मोहन यादव ने लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं, वृद्धजनों और बच्चों को सम्मानित किया. इस दौरान सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए.

 सीएम का विकास पर फोकस
सीएम मोहन यादव ने कहा कि पांढुर्णा के विकास में सरकार किसी तरह की कमी नहीं आने देगी. इलाके की जरूरतों के मुताबिक, विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कम बारिश वाले इलाकों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए.

सीएम का कलेक्टर को निर्देश
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन इलाकों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई हैं. वहां पर कलेक्टर किसानों की फसलों का सर्वे कराएं ताकि नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आ सके. सर्वे के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जा सके.

रोजगार की कोई कमी नहीं
इतना नहीं, सीएम मोहन यादव ने रोजगार के मुद्दे को लेकर कहा कि मध्य प्रदेश में रोजगार के अवसरों को लेकर सरकार के पास कोई कमी नहीं है. सीएम ने कहा कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर इलाके में विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध करना है.

दूध उत्पादन पर क्या कहा?
वहीं सीएम मोहन यादव ने दूध उत्पादन को लेकर भी अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि दूध के उत्पादन में हमारा प्रदेश तीसरे नंबर पर है. आगे कहा कि उसे नंबर वन पर लाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इससे बनने वाले उत्पादों और इंडस्ट्री के क्षेत्र में भी लगातार विकास की ओर प्रदेश अग्रसर है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES