SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

927 G सोना... 356 ग्राम चांदी, 3 गाड़ियां, छिंदवाड़ा में वन विभाग के SDO की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई

छिंदवाड़ा में वन विभाग के SDO संजीव शर्मा के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि आय से ढाई गुना संपत्ति पाई गई है. लाकायुक्त भोपाल डीएसपी ने इसकी जानकारी दी है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 14, 2026, 18:32 IST | Updated: Nov 14, 2026, 18:38 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

छिंदवाड़ा वन विभाग के एसडीओ संजीव शर्मा पर बड़ी कार्रवाई की गई है. लोकायुक्त भोपाल की टीम ने उनके ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई में बड़ी मात्रा में सोना-चांदी, नकदी और वाहन बरामद किया है. छिंदवाड़ा के प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित निवास पर की गई कार्रवाई के बाद लोकायुक्त ने बरामदी का खुलासा किया है. बता दें कि एसडीओ संजीव शर्मा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी में तैनात है.

लोकायुक्त भोपाल डीएसपी अजय मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एसडीओ संजीव शर्मा के ठिकानों से 927 ग्राम सोना और 356 ग्राम चांदी मिली है. इसके अलावा, 3 लाख रुपए नकद और 3 वाहन बरामद हुए हैं. उन्होंने आगे बताया कि बरामद वाहनों में एक बुलेट मोटरसाइकिल है, जिसकी कीमत करीब साढ़े 4 लाख रुपए बताई जा रही है. दूसरी गाड़ी की कीमत 1 लाख 16 हजार रुपए है. इसके अलावा, तीसरी महिंद्रा की गाड़ी है.

करीब 1 करोड़ की संपत्ति मिली

उन्होंने आगे बताया कि छिंदवाड़ा में 60x40 के प्लॉट पर बना मकान भी जांच के दायरे में है. इस मकान का आकलन पीडब्ल्यूडी से कराया जाएगा. इसके अलावा प्रॉपर्टी और रिसोर्ट को लेकर भी दस्तावेजों की समीक्षा चल रही है. इस बारे में जानकारी पचमढ़ी में चल रही कार्यवाही वाली टीम के माध्यम से दी जाएगी.

शुरुआती जांच में पता चला है कि मकान के अलावा, करीब 1 करोड़ रुपए की संपत्ति का पता चला है. लोकायुक्त ने बताया कि संजीव शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण पहले ही दर्ज हो चुका है. अब जांच में उनकी संपत्ति आय से करीब ढाई गुना ज्यादा मिली है.

3-4 बैंकों में अकाउंट भी मिले

लोकायुक्त टीम ने कहा कि जेवर और नकदी घर में अलग-अलग जगहों और लॉकरों में रखे थे, जिसे बहुत बारीकी से तलाशने के बाद बरामद किया गया है. इसके अलावा 3 से 4 बैंकों के खाते भी मिले हैं, जिनके अकाउंट नंबरों का सत्यापन कराया जाएगा. क्रय-विक्रय से जुड़े अन्य दस्तावेज भी मिले हैं, जिनका सत्यापन करने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. अधिकारियों ने बताया कि अभी अनुसंधान जारी है और अन्य दस्तावेजों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः 64 करोड़ की संपत्ति मामला: हेड कांस्टेबल फिरोज खान की जांच का दायरा बढ़ा, लोकायुक्त मुख्यालय भोपाल से हो रही मॉनिटरिंग

इंदौर से भी आ चुका है मामला

इससे पहले इंदौर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में तैनात प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान पर भी आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया गया था. 24 अक्टूबर 2026 तक की जांच में पता चला कि फिरोज खान की चल-अचल संपत्तियों की कीमत 21 करोड़ 65 लाख 39 हजार रुपए आंकी गई है. अब तक जांच में 51 अचल संपत्तियों का पता चला है, जिनकी बाजार में कीमत 68 करोड़ 1 लाख 90 हजार रुपए बताई गई है.

(रिपोर्टः अंकित वाइकर, छिंदवाड़ा)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES