SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इंदौर में कन्या भोज के लिए 7 बच्चियों को घर बुलाया, फिर घंटों कमरे में बंद कर पीटा, परिजनों ने दर्ज कराई FIR

इंदौर में एक रिटायर्ड शिक्षिका ने कन्या भोज के लिए सात छोटी लड़कियों को अपने फ्लैट पर बुलाया, लेकिन बाद में उनके साथ मारपीट की. शिक्षिका को लड़कियों पर चोरी का शक हुआ और उसने उन्हें घंटों तक एक कमरे में बंद कर दिया.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 22, 2026, 06:54 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 08:05 PM IST
Image Credit: इंदौर में कन्या भोज के बहाने 7 बच्चियों के साथ मारपीट का मामला
Join

मध्य प्रदेश के इंदौर में MIG पुलिस थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां मासूम बच्चियों के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं. MR-9 चौराहे के पास शहनाई रेजीडेंसी में रहने वाली एक रिटायर्ड स्कूल शिक्षिका ने दशहरा के शुभ अवसर पर सात बच्चियों को अपने घर कन्या भोज के लिए बुलाया था. भोजन और पूजा-पाठ के दौरान घर में रखा 500 रुपये का एक लिफाफा गायब हो गया. इससे नाराज होकर रिटायर्ड शिक्षिका ने बच्चियों पर चोरी का गंभीर आरोप लगा दिया. आरोप है कि उसने गुस्से में आकर सातों बच्चियों के साथ जमकर मारपीट की और फिर उन्हें एक कमरे में बंद करके बाहर से ताला लगा दिया. मासूम लड़कियां घंटों तक उस कमरे में फंसी रहीं.

परिजनों ने दर्ज कराई FIR

घटना की जानकारी मिलने पर बच्चियों के परिजन तुरंत MIG पुलिस थाने पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई. परिजनों के आक्रोश और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपी रिटायर्ड शिक्षिका के खिलाफ मारपीट और अवैध रूप से बंधक बनाने से जुड़ी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है.

जानिए पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, यह घटना इंदौर के MIG थाना क्षेत्र में BRTS MR-9 चौराहे की है. दशहरा के मौके पर एक रिटायर्ड स्कूल शिक्षिका ने कन्या भोज के लिए कई छोटी बच्चियों को अपने घर शहनाई रेजीडेंसी बुलाया था. इस दौरान 500 रुपये रखा एक लिफाफा कहीं गायब हो गया. इसके बाद गुस्से में आकर उस रिटायर्ड शिक्षिका ने सातों बच्चियों की बुरी तरह पिटाई की और उन्हें कई घंटों तक एक कमरे में बंद कर दिया. घटना का पता चलने पर, बच्चियों के परिजन MIG थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: भोपाल रिटा. IAS हत्याकांडः 21 दिन बाद 5 सदस्यीय SIT का गठन, आरोपी पर 50,000 का इनाम
 

इंदौर से दूसरी खबर

इस बीच, इंदौर में क्रेसेंट वॉटर पार्क के सामने स्थित ठाकुर परिवार के घर के परिसर में एक तेंदुआ घुस आया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, तेंदुआ घायल है, जिससे उसके और अधिक आक्रामक होने का खतरा बढ़ गया है. रिहायशी इलाके में अचानक जंगली जानवर के आ जाने से स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई है. वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव अभियान चला रही हैं. अधिकारियों ने आस-पास रहने वाले लोगों को घर के अंदर ही रहने और सुरक्षित रहने के सख्त निर्देश दिए हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES