SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इकलौते बेटों की लाश देख फफक-फफक कर रो पड़े परिजन, चीख-पुकार से कांपा पूरा गांव, कुएं में मिले 3 बच्चों के शव; बलि की आशंका

झाबुआ जिले के चुई गांव में कुएं से तीन बच्चों के क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई. परिजनों ने बच्चों के शरीर पर चोट के निशान होने, नाक, कान और जीभ काटे जाने का दावा किया है. ग्रामीणों ने नरबलि की आशंका जताते हुए CBI जांच की मांग की है.

Written By Pooja
Published: Oct 23, 2026, 08:08 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 08:24 AM IST
Image Credit: झाबुआ में कुएं में मिले 3 बच्चों के शव
Join

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक गांव के कुएं से तीन बच्चों के शव मिले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को बाहर निकाला. शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया है.

मामला चुई गांव का है, यहां एक कुएं में मिले तीन बच्चों के शवों पर चोट के निशान हैं. परिजनों के अनुसार बच्चों की नाक, कान और जीभ काट दी गई थी. उनके होंठों पर भी कटने के निशान थे. इसे नरबलि का मामला मानते हुए ग्रामीणों ने CBI जांच की मांग की है. हालांकि इन आशंकाओं की अभी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

परिजनों में शोक की लहर

तीनों बच्चों में विजय और मयंक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे, जबकि विवेक का एक भाई है. इन तीनों बच्चों की मौत से उनके परिवारों में शोक छा गया है. परिजनों के अनुसार दशहरा की दोपहर करीब 3:00 बजे तीनों बच्चे घर से निकले थे. शाम 4:00 बजे उनके लापता होने का पता चलने पर परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने उन्हें खोजना शुरू किया. पास के खेतों में बच्चों की साइकिलें मिलीं. आस-पास तीन कुएं थे और ग्रामीणों ने उनमें तलाश शुरू की. एक गहरे कुएं में एक बच्चे का शव मिला. इसके बाद उसी कुएं से बाकी दो बच्चों के शव भी मिल गए. ग्रामीणों ने तीनों शवों को बाहर निकाला.

नरबलि की आशंका

परिजनों ने दावा किया गया है कि बच्चों के कान और जीभ काट दिए गए थे. उनके होठों पर भी कटने के निशान थे. शवों की हालत को देखते हुए ग्रामीणों को हत्या और नरबलि की आशंका जताई है. संतोष ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और साथ ही CBI से जांच कराने की मांग की है. विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि किसी भी तरह के संदेह को दूर करने के लिए जरूरी नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे. साथ ही कुएं में किसी जानवर के होने की संभावना की जांच करने के लिए उसे खाली कराने के निर्देश भी दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: अक्टूबर के आखिरी दिनों में भी MP में बरसेगा पानी: 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा आफत

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES