App

Gen Z को साधने के लिए BJP का मास्टर प्लान, इंस्टाग्राम-यूट्यूब पर इन्फ्लुएंसर्स बताएंगे बदलाव की कहानी, 17 सितंबर से डिजिटल कैंपेन

17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत BJP इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएयर्स के जरिए सरकारी योजनाओं और उनसे हुए बदलाव की कहानियां लोगों तक पहुंचाएगी.

Gen Z को साधने के लिए BJP का मास्टर प्लान,  इंस्टाग्राम-यूट्यूब पर इन्फ्लुएंसर्स बताएंगे बदलाव की कहानी, 17 सितंबर से डिजिटल कैंपेन

भारतीय जनता पार्टी अब Gen Z तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट पर फोकस कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएयर्स के जरिए सरकार की योजनाओं और उनसे हुए बदलाव की कहानियां लोगों तक पहुंचाई जाएंगी. अभियान के तहत पार्टी ने हर शक्ति केंद्र को कम से कम 10 रील बनाने का लक्ष्य दिया है. इन रील्स में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले वास्तविक लाभार्थियों की कहानियां दिखाई जाएंगी. पार्टी कार्यकर्ता लाभार्थियों से संपर्क कर उनका अनुभव रिकॉर्ड करेंगे और उन्हें डिजिटल कंटेंट के रूप में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाएगा .वीडियो में लाभार्थी का नाम, स्थान, जिला, योजना और उससे आए बदलावों के बारे में भी जानकारी होगी.

अभियान कि खास बात यह है कि कार्यकर्ता सिर्फ वीडियो इकट्ठा नहीं करेंगे, बल्कि खुद भी रील्स बनाकर इस कैंपेन में हिस्सा लेंगे. इस अभियान के तहत YouTube और Instagram के लिए 60 सेकंड तक की रील्स बनाना शामिल है, जिसमें एक जैसे हैशटैग, फ्रेम और अभियान पहचान इस्तेमाल किया जाएगा. इस अभियान के तहत देशभर के इन्फ्लुएंसर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर को ऐसी जगहों पर ले जाया जाएगा, जहां सरकारी योजनाओं या विकास कार्यों का असर साफ दिखता है. इन जगहों पर जाकर, क्रिएटर स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे और अपने अनुभवों के आधार पर वीडियो बनाएंगे. राज्यों से ऐसी जगहों की लिस्ट मांगी जाएगी, जहां जीवन की गुणवत्ता, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर या रोजगार के मौकों जैसे क्षेत्रों में बदलाव साफ तौर पर दिखाई देते हैं. राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 50 अहम जगहों को चुनने का प्रस्ताव है.

bjp
कहानी बदलाव की अभियान के तहत सरकारी योजनाओं से फायदा उठाने वाले लगभग 25 लाख नागरिकों की असल जिंदगी की कहानियों को सामने लाने का प्रस्ताव है. इनमें से लगभग 25,000 कहानियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और लगभग 250 असरदार कहानियों को प्रोफेशनल तरीके से तैयार किया जाएगा. इन वीडियो को BJP के जिला, राज्य और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जाएगा.

17 सितंबर को घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया
इस अभियान में सोशल मीडिया पर शेयरिंग पर भी खास जोर दिया जाएगा. ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के तहत, लोगों से अपील की जाएगी कि वे 17 सितंबर की शाम को अपने घरों में दीया जलाएं. इस गतिविधि से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर #Aashirwad_Ka_Diya हैशटैग का इस्तेमाल करके शेयर किए जाएंगे. ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत, नागरिकों को 25 सेवा गतिविधियों में से किसी एक में कम से कम 25 मिनट का योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. इसमें हिस्सा लेने वालों के लिए सेवा गतिविधि के पहले और बाद के वीडियो बनाने और उसे माई भारत (My Bharat) पोर्टल पर रील्स के तौर पर अपलोड करने की व्यवस्था की जाएगी. काम पूरा होने पर एक डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा.

bjp

स्कूलों में ड्राइंग  प्रतियोगिता का आयोजन
सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. बच्चों को प्रधानमंत्री की सेवा पहलों और विकसित भारत के विजन के बारे में जानकारी दी जाएगी. ड्राइंग इवेंट्स के बाद स्कूलों में प्रदर्शनी लगाई जाएगी और बेहतरीन ड्राइंग बनाने वालों और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे.

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेट

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja

Pooja

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More