SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ को मिले नए BJP प्रभारी, बिप्लब देब को MP और स्मृति ईरानी को CG की कमान; नितिन नवीन की टीम में किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है और राज्य प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट जारी की है. मध्य प्रदेश में बिप्लब कुमार देब को प्रभारी बनाया है, जबकि स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है.

Written By Sumit Rai
Published: Sep 23, 2026, 03:06 PM IST | Updated: Sep 23, 2026, 03:29 PM IST
Join

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा फेरबदल किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है. इस नए बदलाव के तहत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में पार्टी ने नए चेहरों पर दांव लगाया है और अनुभवी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की इस नई टीम से साफ संदेश है कि पार्टी राज्यों में नए राजनीतिक समीकरणों और सांगठनिक कसावट को ध्यान में रखकर कदम बढ़ा रही है.

मध्य प्रदेश: महेंद्र सिंह की जगह बिप्लब देव बने प्रभारी

मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन में नेतृत्व स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया है. त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है. वे डॉ. महेंद्र सिंह की जगह लेंगे. सतीश उपाध्याय की जगह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को मध्य प्रदेश की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों और राज्य में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने के लिए बिप्लब देव का राजनीतिक अनुभव मध्य प्रदेश बीजेपी के लिए अहम माना जा रहा है.

छत्तीसगढ़: स्मृति ईरानी को कमान

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने एक कड़ा और रणनीतिक संदेश देते हुए केंद्रीय स्तर की कद्दावर नेता पर भरोसा जताया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है. स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा का भी प्रभारी बनाया गया है. पार्टी नेता सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद संगठन और सत्ता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में स्मृति ईरानी का आक्रामक नेतृत्व और लंबा राजनीतिक अनुभव निर्णायक साबित हो सकता है.

 

 

छत्तीसगढ़ के सौरभ सिंह को झारखंड में मिली बड़ी जिम्मेदारी

इस नई राष्ट्रीय सूची में छत्तीसगढ़ के स्थानीय नेतृत्व को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट किया गया है. छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. सौरभ सिंह को झारखंड का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। पड़ोसी राज्य झारखंड में होने वाली सांगठनिक गतिविधियों और भावी चुनावी रणनीति में उनकी सक्रिय भूमिका रहेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES