SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जंबूरी मैदान में 101 फीट, कोलार में 105 फीट... भोपाल में 18 जगह होगा रावण दहन, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट

आज भोपाल में 18 जगहों पर रावण दहन के बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. इस दौरान ड्रोन से फूलों की बारिश, डिजिटल आतिशबाजी, लेजर शो और राम-रावण युद्ध का मंचन किया जाएगा. भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने यातायात में भी विशेष डायवर्जन किए हैं.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 20, 2026, 08:10 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 08:14 AM IST
Image Credit: भोपाल में 18 जगह होगा रावण दहन- (Photo Ai)
Join

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा का त्योहार बहुत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. पूरा शहर उत्सव के माहौल में डूबा हुआ है और 18 प्रमुख स्थानों पर भव्य रावण दहन की व्यापक तैयारियां की गई हैं. इनमें कोलार रोड पर 105 फीट, जंबूरी मैदान पर 101 फीट और कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड पर 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले जलाए जाएंगे. इसके अलावा टीटी नगर, बिट्टन मार्केट, बैरागढ़, गांधीनगर, भेल (BHEL), अयोध्या नगर और शाहपुरा सहित दो दर्जन से अधिक अन्य इलाकों में भी बड़े पैमाने पर रावण दहन और मेलों का आयोजन किया जा रहा है.

डिजिटल आतिशबाजी और लेजर शो रहेगा मुख्य आकर्षण

इस साल के आयोजनों में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए खास तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है. मुख्य आकर्षणों में ड्रोन के जरिए फूलों की बारिश, डिजिटल आतिशबाजी, शानदार लेजर शो और राम-रावण युद्ध का जीवंत मंचन शामिल होगा. इसके अलावा त्योहार के दौरान शहर भर में 50 से 60 जगहों पर विभिन्न संगठनों द्वारा पारंपरिक शोभा यात्रा भी निकाले जाएंगे.

निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट

जिला प्रशासन सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए रावण दहन स्थलों की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर जरूरत के अनुसार ट्रैफिक का रूट बदल दिया गया है, ताकि नागरिक बिना किसी परेशानी के इस प्रमुख त्योहार का आनंद ले सकें.

इन इलाकों में भारी वाहनों पर रोक

20 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे से भोपाल में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. शाम 5:00 बजे के बाद जरूरत के आधार पर कुछ चुनिंदा मुख्य सड़कों पर वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी जाएगी. जानकारी के अनुसार, दोपहर 2:00 बजे से खजुरी बाईपास, मुबारकपुर चौराहा, भानपुर, बेस्ट प्राइस, करोंद चौराहा, नया  लांबाखेड़ा बाईपास,  चौपड़ाकला बाईपास, लालघाटी और प्रभात पेट्रोल पंप चौराहा सहित कई इलाकों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

इन रास्तों पर रहेगी रोक

इसके अलावा, भोपाल में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच 50 से 60 जगहों पर शोभा यात्राएं  निकाली जाएंगी. इस वजह से सुल्तानिया रोड, घोड़ा नक्का और नादरा बस स्टैंड पर भारी ट्रैफिक जाम होने की संभावना है. ऐसे में इन रास्तों पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है. शोभा यात्रा के रास्तों पर पड़ने वाली कई सड़कें बंद रहेंगी और इन इलाकों में किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: विजयादशमी पर MP में शस्त्र पूजन: CM यादव इंदौर में करेंगे पूजा, जानिए कौन से मंत्री कहां रहेंगे
 

प्रमुख रावण दहन कार्यक्रम बैरागढ़, गांधीनगर, कोहेफिजा, छोला, हाउसिंग बोर्ड, अशोक गार्डन, जम्बूरी, अयोध्या नगर, बीएचईएल, एमवीएम कॉलेज, विट्ठल मार्केट, लहारपुरा, बस स्टॉप नंबर 5, ओल्ड कैंपियन, टीटी नगर, कोलार, शाहपुरा और कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES