SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

20 दिन में तीसरी बार करोड़ों की ड्रग्स, भोपाल ISBT पर फिर 2 तस्कर गिरफ्तार, 3.45 करोड़ का माल जब्त

भोपाल में DRI ने ISBT बस स्टैंड पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से करोड़ों रुपये की कीमत के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं. तस्करों ने इन ड्रग्स को बैग और कपड़ों के अंदर छिपा रखा था.

Written By Ranjana Kahar
Published: Nov 02, 2026, 07:00 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 07:05 AM IST
Image Credit: भोपाल ISBT पर फिर 2 तस्कर गिरफ्तार
Join

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक बार फिर अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. DRI की भोपाल टीम ने इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) पर जाल बिछाया और दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया. ये दोनों व्यक्ति बस से दिल्ली से भोपाल आ रहे थे.  खुफिया सूचना मिलने के बाद DRI की टीम ने सुबह के समय ISBT पर निगरानी बढ़ाई और संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया.

भोपाल ISBT पर फिर 2 तस्कर गिरफ्तार

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से कुल 4.321 किलो मेथामफेटामाइन बरामद की गई. यह सफेद क्रिस्टल के रूप में थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त किए गए इन ड्रग्स की कीमत लगभग 3.45 करोड़ रुपये आंकी गई है. DRI के अनुसार, आरोपियों ने नशीले पदार्थों की खेप को छिपाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए थे. एक आरोपी के पास मौजूद ग्रे रंग के बैग और काले रंग के पाउच से 4 किलोग्राम 71 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुई. वहीं, दूसरे आरोपी की पैंट से 250 ग्राम सफेद क्रिस्टल मिले. दोनों आरोपियों से मिली पूरी खेप को जब्त कर लिया गया है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी दिल्ली से बस के जरिए भोपाल आए थे. सार्वजनिक परिवहन के जरिए नशीले पदार्थों की खेप लाए जाने की बात सामने आने से इसमें शामिल तस्करी नेटवर्क पर सवाल खड़े हो गए हैं. खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए DRI (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) ने ISBT पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये ड्रग्स किसके लिए थे, भोपाल में इन्हें कहां पहुंचाया जाना था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है.

यह भी पढ़ें: बाहर का खाना खाने वाले हो जाएं सावधान! टॉयलेट के पानी से तैयार हो रहा था फास्ट फूड, मचा हड़कंप
 

20 दिन में तीसरी बार पकड़ी गई ड्रग्स

इस कार्रवाई के बारे में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पिछले 20 दिनों में भोपाल में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह तीसरी कार्रवाई बताई जा रही है. लगातार सामने आ रहे मामलों ने शहर में नशीले पदार्थों की सप्लाई और तस्करी के नेटवर्क को लेकर चिंता बढ़ा दी है. DRI की लगातार हो रही कार्रवाइयों से यह साफ है कि एजेंसियां ​​अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर नजर रख रही हैं. हालांकि, बार-बार नशीले पदार्थों की खेप पकड़े जाने के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि भोपाल में नशीले पदार्थों का सप्लाई नेटवर्क कितना बड़ा है और इसके पीछे कौन-कौन से लोग सक्रिय हैं.

रंजन भगत की रिपोर्ट
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES