SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP में 2029 तक नशे के कारोबार पर कैसे लगेगा ताला? जानें इसको लेकर क्या कर रही है मोहन यादव सरकार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 2029 तक पूरे प्रदेश को नशामुक्त बना दिया जाएगा. Zee MPCG के 'युवा संवाद' कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य, रोजगार और नशामुक्त समाज को लेकर गंभीर है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 28, 2026, 02:06 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 02:08 PM IST
Image Credit: MP में 2029 तक नशे के कारोबार पर कैसे लगेगा ताला?
Join

आजकल युवा तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं, जो समाज और परिवारों दोनों के लिए चिंता का विषय है. इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए मोहन सरकार ने 2029 तक मध्य प्रदेश को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने का एक बड़ा लक्ष्य रखा है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार जमीनी स्तर पर क्या ठोस कदम उठा रही है? इसी सवाल का जवाब देने के लिए Zee MPCG के 'युवा संवाद' मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर क्या रणनीति पर काम कर रही है.

नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बाहर निकालना और राज्य को नशा मुक्त बनाना आज के समय का सबसे महत्वपूर्ण और अहम मुद्दा है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जिस तरह देश से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का काम किया गया है और लाल सलाम को आखिरी सलाम बना दिया गया है, उसी तर्ज पर अब नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है.

2029 तक नशे के कारोबार पर कैसे लगेगा ताला?

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि ड्रग नेटवर्क को खत्म करना केवल एक प्रशासनिक कार्य नहीं है, बल्कि यह सरकार और समाज दोनों के सामने एक अत्यंत जटिल और बड़ी चुनौती है. हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और सही दिशा में किए गए प्रयासों से किसी भी चुनौती पर पार पाया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि देश को ऐसा नेतृत्व मिला है, जहां एक बार लक्ष्य तय हो जाने पर ईश्वर भी उसमें सफलता प्रदान करते हैं. सरकार की सख्त नीतियों, पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई तथा जन जागरूकता के समन्वय से मध्य प्रदेश में नशीले पदार्थों के पूरे काले कारोबार को प्रतिबंधित करने का काम वर्ष 2029 तक पूरा कर लिया जाएगा.

 

 

यह भी पढ़ें: हर साल 1 लाख नौकरियां, साल में 2 बार MPPSC परीक्षा: 2027 में MP के युवाओं के लिए क्या है CM मोहन यादव का प्लान?
 

साल 2027 युवा वर्ष

मोहन सरकार ने साल 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का ऐलान किया है. सरकार 2027 में युवाओं के लिए क्या करने जा रही है, इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी योजना बताई. उन्होंने कहा, मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि जब हम युवाओं की बात कर रहे हैं, तो अगले वर्ष को हमने युवा वर्ष घोषित करने का फैसला किया है. आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और मुझे गर्व है कि मध्य प्रदेश सबसे युवा प्रदेश है. इसी को देखते हुए हम 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने जा रहे हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES