SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भोपाल में धड़ल्ले से बिक रही भारत में बैन पाकिस्तानी क्रीम, ZEE NEWS की पड़ताल में दुकानदार ने बताई चौंकाने वाली बात

भोपाल के चौक बाजार में पाकिस्तानी Goree Beauty Cream खुलेआम बिक रही है. दुकानदार इसे 450 रुपये में असली बता रहा है. इस क्रीम की पड़ताल करने के लिए ZEE NEWS की टीम ने कॉस्मेटिक दुकान पर जाकर जायजा लिया.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 09, 2026, 08:44 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 08:55 PM IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

देश में इन दिनों गोरा करने का दावा करने वाली पाकिस्तानी Goree Beauty Cream की खूब चर्चा हो रही है. इस क्रीम को लोग धड़ल्ले से खरीद रहे हैं. वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इसकी डिमांड बढ़ी हुई है. इस क्रीम के डिब्बे पर साफ तौर पर 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा है, उसके बावजूद भी शहर के बाजारों में इसकी बिक्री खूब हो रही है. अब इस क्रीम को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि जिस क्रीम को लेकर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी जारी हो चुकी है, वह क्रीम भोपाल तक कैसे पहुंच रही हैं?

इस क्रीम की पड़ताल करने के लिए ZEE NEWS के संवाददाता अनिल नागर ने भोपाल के चौक बाजार का जायजा लिया. जहां पर उन्होंने एक Jovees Herbal Beauty Success नाम की कॉस्मेटिक की दुकान देखी, जिस पर 'मेड इन पाकिस्तान' वाली क्रीम 'Goree' खुलेआम धड़ल्ले से बिक रही है. दुकान में यह क्रीम आम कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की तरह रखी हुई थी. ZEE NEWS के सहयोगी ने जब दुकानदार से इस क्रीम की कीमत और असली होने के बारे में पूछा तो अपनी अलग ही कहानी बताई.

कितने रुपए में बिकती है क्रीम

इस दौरान दुकानदार का कहना था कि बाजार में 350 रुपए में मिलने वाली Goree क्रीम नकली है, जबकि उसके पास मौजूद क्रीम असली है. दुकानदार ने इस क्रीम की कीमत 450 रुपए बताई. दुकानदार खुद को असली क्रीम बेचने वाला बता रहा है. हालांकि, क्रीम के असली या नकली होने और उसके आयात से जुड़े दस्तावेजों की पुष्टि नहीं हो पाई है.

शरीर के लिए है नुकसानदायक

दरअसल, Goree क्रीम को लेकर पहले भी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं सामने आ चुकी हैं. महाराष्ट्र FDA की जांच में इस तरह की क्रीम के सैंपलों में तय सीमा से ज्यादा पारा यानी मरकरी पाए जाने की बात सामने आई है. पारा शरीर के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है. लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

इस्तेमाल से बचने की सलाह दी

मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय औषधि नियामक ने भी Goree Beauty Cream को अनधिकृत उत्पाद बताया है. साथ ही इसके इस्तेमाल से बचने की सलाह दी है. ऐसे में इस तरह के उत्पादों की बिक्री और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि, इस क्रीम से किडनी खराब होने के दावों की पुष्टि किसी खास उत्पाद या दुकान से जुड़े मामले में जांच और मेडिकल प्रमाण के आधार पर ही हो सकती है.

(रिपोर्टः अनिल नागर, भोपाल)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES