SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली: IBA और यूनियन में बनी बात, भोपाल में रविवार को भी खुले थे बैंक

Bhopal News: IBA और UFBU के बीच सफल बातचीत के बाद बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिन की हड़ताल टाल दी गई है. इससे पहले, भोपाल में बैंक कर्मचारियों ने रविवार को छुट्टी होने के बावजूद काम किया था.

Written By Ranjana Kahar
Published: Sep 28, 2026, 07:09 AM IST | Updated: Sep 28, 2026, 07:11 AM IST
Image Credit: AI जनरेटेड फोटो
Join

भोपाल समेत देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के बीच हुई सकारात्मक बातचीत और सहमति के बाद बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी गई है.  मध्यप्रदेश UFBU के कोऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया कि बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बन गई है, जिसके बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई है। इस बारे में विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी.

भोपाल में रविवार को भी खुले थे बैंक
दरअसल,  रविवार रात करीब 9:30 बजे इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हड़ताल के नोटिस को लेकर बैठक हुई. बैठक में बातचीत और कुछ मुद्दों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला किया गया.  बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में 5 दिन काम (5-डे वर्किंग) को लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. वे पहले भी इस मांग के समर्थन में हड़ताल और विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं. इस बार भी तीन दिन की हड़ताल बुलाई गई थी. इसलिए, भोपाल में प्रशासनिक तैयारियों के तहत रविवार को बैंक शाखाएं खुली रखी गईं ताकि आम जनता को वित्तीय लेनदेन में कोई बड़ी परेशानी न हो.

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली
बता दें कि बैंक कर्मचारी 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल पर जाने वाले थे. महीने की शुरुआत में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई थीं.  हालांकि, दोनों पक्षों के बीच बातचीत में बनी सहमति के बाद, यूनियन ने फिलहाल हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है. इससे मध्य प्रदेश में बैंकिंग सेवाएं ठप होने से बच गई हैं और चेक क्लियरिंग, कैश जमा करने और निकालने जैसे कामकाज बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगे. हड़ताल टलने से आम जनता और कारोबारी समुदाय को बड़ी राहत मिली है.

5 डे वर्किंग लागू करने की मांग
बैंक यूनियन लंबे समय से सभी शनिवार को छुट्टी और हफ्ते में 5 दिन काम की मांग कर रही है. यूनियन चाहती है कि सोमवार से शुक्रवार तक ही बैंक खुलें और शनिवार-रविवार को छुट्टी रहे. इसके बदले उन्होंने सोमवार से शुक्रवार तक रोज 40 मिनट ज्यादा काम करने का प्रस्ताव दिया है, ताकि काम के घंटों में संतुलन बना रहे. अभी बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है.

लोगों को मिली बड़ी राहत
IBA और बैंक यूनियनों के बीच हुए समझौते ने न केवल भोपाल बल्कि पूरे देश में बैंकिंग कामकाज पर मंडरा रहे संकट को टाल दिया है. हड़ताल स्थगित होने से आम नागरिकों और व्यापारियों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES