SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पति-पत्नी और वो... इश्क में रोड़ा बन रहे पति को मौत के घाट उतारा, प्रेमी की मदद से दूसरे जिले में दफनाई लाश

बैतूल में पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति संदीप यादव की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है. शव को दूसरे जिले के जंगल में दफना दिया गया. तीन दिन से लापता पति की तलाश में जुटी पुलिस को पत्नी के बदलते बयानों से शक हुआ. खुदाई में शव बरामद कर दोनों को हिरासत में लिया गया.

Edited By Ansh Raj
Published: Nov 23, 2026, 16:50 IST | Updated: Nov 23, 2026, 16:54 IST
Image Credit: Betul Husband Murder Case
Join

Betul Murder Case: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने और फिर उसकी लाश दूसरे जिले के जंगल में दफनाने का आरोप लगा है. तीन दिन से लापता पति को पुलिस तलाश रही थी, लेकिन जब पत्नी से पूछताछ हुई तो पूरी कहानी ही बदल गई. पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या की और फिर प्रेमी की मदद से शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

तीन दिन से लापता था पति, पत्नी पर हुआ शक
मामला बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खापा का है. यहां रहने वाला संदीप यादव पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था. परिवार ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस से की थी. पुलिस संदीप की तलाश कर रही थी. इसी दौरान उसकी पत्नी सागर यादव की गतिविधियों और बार-बार बदलते बयानों ने पुलिस का ध्यान खींचा. पुलिस को पत्नी पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान महिला ने कथित तौर पर पति की हत्या करने की बात कबूल की.

ये भी पढ़ें- लखनऊ में 'अदृश्य जीव' का खौफ! सुई जैसा निशान, झाड़-फूंक का सहारा; एक युवक की हो चुकी है मौत

पति का गला घोंटा, प्रेमी के साथ मिलकर दफनाया शव
पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी विवाद के बाद सागर यादव ने अपने पति संदीप की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने प्रेमी ओमप्रकाश यादव की मदद ली. आरोप है कि दोनों शव को केसला थाना क्षेत्र के प्रूफ रेंज इलाके में ले गए. वहां एक नाले के किनारे गड्ढा खोदा और संदीप की लाश दफना दी. शव को दूसरे जिले में छिपाने के पीछे कथित तौर पर वारदात के सबूत मिटाने की मंशा थी.

जंगल में खुदाई कर निकाली गई संदीप की लाश
मामले का खुलासा होने के बाद शाहपुर और केसला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. बैतूल एसपी अमित सक्सेना भी घटनास्थल पहुंचे. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में बताए गए स्थान पर खुदाई कराई गई. खुदाई के दौरान संदीप यादव का शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखतवा भेज दिया.

पत्नी और प्रेमी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस ने संदीप की पत्नी सागर यादव और उसके मित्र ओमप्रकाश यादव को हिरासत में लिया है. हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. इस हत्याकांड में आपसी विवाद, कथित प्रेम संबंध और शव छिपाने की पूरी साजिश की जांच की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी क्या भूमिका रही.

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee News में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. रीजनल की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की अक्सर फिराक में रहते हैं. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना, उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना ही इनका मकसद है. यही अंश राज है.अंश राज से आप ansh.raj@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES