App

'मजबूत हाथों में है भारत...', विदेशी ताकतों पर बोले पं. धीरेंद्र शास्त्री, यात्रा के तीसरे दिन Gen-Z पर भी कही ये बात

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता यात्रा के तीसरे दिन दमोह में कई मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने Gen-Z से लेकर ज्ञानेश कुमार को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है.

'मजबूत हाथों में है भारत...', विदेशी ताकतों पर बोले पं. धीरेंद्र शास्त्री, यात्रा के तीसरे दिन Gen-Z पर भी कही ये बात
Image Credit: ZEE NEWS

दमोह में सनातन हिंदू एकता यात्रा के तीसरे दिन भक्तों भारी जन सैलाब देखने को मिला. इस दौरान सनातनियों के समूह ने पं. धीरेंद्र शास्त्री का जोरदार स्वागत किया. यह यात्रा जिले के हटा, पटेरा, हिंडोरिया होते हुए दमोह जिला मुख्यालय पहुंची. पंडित धीरेंद्र शास्त्री को देखने के लिए चारों तरफ लोग ही लोग नजर आए. एक बार फिर से उन्होंने वहां पर हिंदुओं के एकजुट होने की अपील की.

यात्रा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कई अलग-अलग मुद्दों पर बात कही. उन्होंने जातिगत भेदभाव, देश के जेन-जी, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन से लेकर भारत की मजबूती बातें कहीं. इतना ही नहीं उन्होंने विदेशी ताकतों पर भी प्रतिक्रिया दी.

Gen - Z पर क्या कहा ?
इस दौरान बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जातिगत भेदभाव से मुक्त होकर एक होने का संकल्प भी दिलाया. उन्होंने Gen-Z को लेकर भी बयान दिया. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देश के Gen-Z को मर्यादा में रहना चाहिए. हालांकि, उन्होंने ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन संयमित रूप से सब होना चाहिए. उन्होंने चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा है.

यह राजनीतिक मुद्दा है
देश में लगातार विपक्षी पार्टियों और कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से SIR और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ये राजनीतिक मुद्दा है. आगे कहा कि इस मामले पर हम कुछ नहीं कह सकते हैं. वहीं उन्होंने दिल्ली में चल रहे आंदोलन के पीछे विदेशी ताकतों का साथ बताया है.

विदेशी ताकतों का हाथ
इस पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि दिल्ली में चल रहे आंदोलन में विदेशी ताकतों का हाथ है. उन्होंने कहा कि आंदोलन में जिस तरह से माहौल दिखाई दे रहा है, गालियां दी जाती है. उससे साफ पता चलता है, कि ऐसे आंदोलनों के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है. इतना ही नहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भारत के नेतृत्व पर भी भरोसा जताया.

ये भी पढ़ेंः 'दुर्गा बनो-काली बनो, कभी न बुर्के वाली बनो...', यात्रा के तीसरे दिन पं. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, जानें कहां-कहां से होकर गुजरेगा रथ?

मजबूत हाथों में भारत
बागेश्वर बाबा ने कहा कि भारत का नेतृत्व मजबूत हाथों में है. इसलिए विदेशी ताकतों की वहां तक पहुंच नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि भारत का शीर्ष नेतृत्व बहुत मजबूत है. आगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत झुकने वाला देश नहीं, झुकाने वाला है. उन्होंने सनातन हिंदू एकता यात्रा के जरिए हिंदुओं की एकजुटता का आह्वान करते हुए दमोह में गौकशी की घटनाओं पर भी चिंता जाहिर की है. उन्होंने उसे हिंदुओं पर कलंक बताया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More