SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लॉरेंस गैंग की साजिश से साइबर माफिया तक, अशोकनगर पुलिस ने खोला रिपोर्ट कार्ड, 8 महीने MP में रही नंबर-1

अशोकनगर पुलिस ने एक साल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की 10 करोड़ की फिरौती साजिश नाकाम की. हत्या, लूट समेत गंभीर अपराधों का पूरा रिपोर्ट कार्ड जारी किया है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 10, 2026, 06:10 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 06:13 PM IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में पिछले एक साल के अंदर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस और पत्रकारों के एक विशेष मिलन समारोह में मीडिया से बात करते हुए अशोकनगर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने जिले का ऐतिहासिक रिपोर्ट कार्ड साझा किया है.

एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की 10 करोड़ रुपये की फिरौती वसूली की साजिश नाकाम करने से लेकर अवैध ऑनलाइन सट्टा माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने तक, पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. इस दौरान जिले में हत्या, डकैती और लूट जैसे गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई.

करोड़ों की लेन-देन का भंडाफोड़

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि संगठित अपराध के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा माफिया आजाद खान और उसके सहयोगियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया. उन्होंने कहा कि उनके करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन का भंडाफोड़ किया गया. वहीं नई सराय इलाके से अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के 8 शातिरों को दबोचकर 300 से अधिक फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड जब्त किए गए.

किस केस में मिली बड़ी कामयाबी

एसपी ने बताया कि पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर द्वारा शहर के कारोबारियों से मांगी गई 10 करोड़ की फिरौती के मामले में रही. सात राज्यों में दबिश देकर पुलिस ने रेकी करने आए शूटर समेत गिरोह के मुख्य सदस्यों को पेट्रोल बम और हथियारों सहित सलाखों के पीछे पहुंचाया.

पुलिस ने बताए अपराध आंकड़े

अपराध आंकड़ों का ब्यौरा देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डकैती और लूट के सभी मामलों में पुलिस ने 100% रिकवरी सुनिश्चित की है. पिछले वर्ष की तुलना में हत्या के मामलों में 46%, जानलेवा हमले में 66% और लूट में 40% की भारी गिरावट दर्ज हुई. वहीं 10 वर्ष की मूक-बधिर बालिका से दुष्कर्म मामले में पुलिस की मजबूत पैरवी के चलते महज 6 माह के भीतर आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई.

अशोकनगर पुलिस की उपलब्धि

एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने यह भी जानकारी दी है कि कानून-व्यवस्था के साथ सामुदायिक पुलिसिंग में भी अशोकनगर पुलिस आगे रही है. 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के ऐतिहासिक करीला मेले को पहली बार पूरी तरह 'जाम मुक्त' आयोजित कराया गया. इसके अलावा, डायल 112 की तत्परता से फांसी लगा रहे 2 लोगों की जान बचाई गई और 180 से अधिक गुमशुदा बच्चों को दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया गया. इसी कार्यशैली के चलते अशोकनगर पुलिस सीसीटीएनएस रैंकिंग में लगातार 8 माह तक पूरे मध्य प्रदेश में नंबर-1 पायदान पर रही है. साथ ही सीएम हेल्पलाइन निराकरण में भी पहला स्थान हासिल किया है.

(रिपोर्टः नीरज जैन, अशोकनगर)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES