SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमित शाह का भोपाल दौरा: डायवर्ट रहेंगे ये रास्ते, यात्री बसों के रूट में बड़ा बदलाव; जाम से बचने के लिए देखें पूरा प्लान, हेल्पलाइन नंबर जारी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. शाम 6 बजे से यात्री बसों और भारी वाहनों के रूट में बदलाव होगा, जबकि दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए रात 8 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा. यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है.

Written By Pooja
Published: Oct 02, 2026, 08:36 AM IST | Updated: Oct 02, 2026, 09:56 AM IST
Join

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे. उनके दौरे को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. अमित शाह के स्टेट हैंगर से होटल ताज तक आवागमन के दौरान अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए मार्गों में बदलाव किया गया है. शाम 6 बजे से यात्री बसों और भारी वाहनों के रूट डायवर्ट रहेंगे. वहीं सामान्य दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए रात 8 बजे से डायवर्जन लागू किया जाएगा. यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे.  

शाम 6 बजे से यात्री बसों के रूट में बड़ा बदलाव होगा

वैकल्पिक मार्ग
यात्री माता मंदिर, मैनिट चौराहा, नेहरू नगर, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा टी-जंक्शन से होकर नीलबड़ टी-जंक्शन पर दाएं मुड़ सकते हैं, और नाथू बरखेड़ा रोड, मुगलिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बाईपास टी-जंक्शन और मुबारकपुर चौराहे से आगे बढ़ सकते हैं.

रात 8 बजे से सामान्य वाहनों के रूट में भी बदलाव किया जाएगा

वैकल्पिक मार्ग
शहर से इन इलाकों की ओर जाने वाले वाहन प्रभात चौराहा, JK रोड, रत्नागिरी, अयोध्या बाईपास, भानपुर, करोंद, न्यू जेल और गांधीनगर से होकर जा सकेंगे. एम्बुलेंस और फायर टेंडर जैसी इमरजेंसी गाड़ियों को इन पाबंदियों से छूट दी जाएगी. एयरपोर्ट-बैरागढ़ जाने वाले वाहन नीलबड़-खजूरी बायपास होकर जा सकेंगे. सीहोर-इंदौर के लिए रातीबड़-झागरिया मार्ग का उपयोग करें. किसी भी परेशानी से बचने के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर  0755-2677340, 244385 जारी किया गया है. इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES