)
भारत ने 59 रन के लक्ष्य को एकतरफा अंदाज में 5 ही ओवर में जीत लिया है. भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अकेले ही 40 रन ठोक डाले हैं.
जापान की पूरी टीम 57 के स्कोर पर सिमट गई है. ये मुकाबला एकतरफा नजर आ रहा है. टीम इंडिया की तरफ से 4 विकेट श्री चरणी ने झटके, जबकि 2 विकेट शेफाली वर्मा ने भी अपने खाते जोड़े. श्रेयंका और दीप्ति ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
जापान की आधी टीम आउट हो चुकी है. मेजबान 100 रन को तरसते दिख रहे हैं. श्री चरणी के अलावा 2 विकेट शेफाली वर्मा ने भी झटके हैं. एक विकेट दीप्ति शर्मा के खाते आया.
जापान को 7वें ओवर में 2 गेंद में 2 झटके लगे हैं. श्री चरणी ने 24 रन के स्कोर पर जापान की लगातार 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है. हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गईं.
भारतीय गेंदबाजों के सामने जापान की टीम संघर्ष कर रही है. टीम ने 3 ओवर के बाद 6 रन बना पाए हैं. रन रेट 1.8 का चल रहा है. भारतीय गेंदबाज भीविकेट की तलाश में हैं.
जापान: हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो (विकेटकीपर), माई यानागिडा (कप्तान), एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, शिमाको काटो, अयाका काटो-स्टैफ़ोर्ड, अयुमी फुजिकावा, हिनासे गोटो, एरिका तोगुची क्विन, नोनोहा यासुमोतो.
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा.
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जापान की टीम के लिए बड़ा स्कोर कर पाना काफी चैलेंजिंग हो सकता है.
IND W vs JAP W: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की है. भारत ने जापान के खिलाफ मुकाबले में महज 5 ओवर में जीत दर्ज की. जापान की टीम 58 रन के स्कोर पर सिमट गई थी. बैटिंग में शेफाली वर्मा ने अकेले दम पर मुकाबले को जिता दिया. उन्होंने 40 रन की पारी खेली. हाल ही में एशिया कप में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी, अब एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीतने के लिए तैयार है. गेंदबाजी में भारतीय टीम की तरफ से श्री चरणी ने 4 विकेट अपने नाम किए. 2 विकेट शेफाली वर्मा ने झटके जबकि एक-एक विकेट श्रेयंका और दीप्ति के खाते आया. फूलमली और कमलीनी का बल्ला नहीं चला, जिसके चलते भारत को 8 विकेट से जीत मिली.