SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

IND vs PAK Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान को किया पस्त, श्रीलंका को मिला ब्रॉन्ज

India vs Pakistan Gold Medal Match: वर्ल्ड चैंपियन भारत ने एशियन गेम्स में पुरुषों का गोल्ड मेडल जीत लिया है. उसने फाइनल में पाकिस्तान को हराया. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में श्रीलंका और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था. श्रीलंका ने आज बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज जीत लिया.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 03, 2026, 09:18 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 07:02 PM IST
Image Credit: भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. BCCI
Join

India vs Pakistan Gold Medal Match Asian Games 2026: टी20 चैंपियन भारत ने एशियन गेम्स में पुरुषों के गोल्ड मेडल को जीत लिया है. भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में 19 रनों से हराया. जापान के आइची-नागोया में चल एशियाई खेलों में भारत का यह 19वां गोल्ड मेडल है. निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी. उसे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. श्रीलंका ने मेंस क्रिकेट का ब्रॉन्ज जीता है. उसने बांग्लादेश को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया.

टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 61 और तिलक वर्मा ने 22 गेंद पर 51 रन बनाए. उनके अलावा शिवम दुबेने 15 गेंद पर 27, श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद पर 21, ईशान किशन ने 18 गेंद पर 20 और वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंद पर 15 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने 2-2 विकेट झटके. सैम अयूब और अबरार अहमद को 1-1 सफलता मिली.

पाकिस्तान की बल्लेबाजी की बात करें तो हसन नवाज ने 51 गेंद पर 96 रन बनाकर मैच में अपनी टीम को बनाए रखा. हसन मैच की आखिरी गेंद पर आउट हुए. उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए. हसन के अलावा सैम अयूब ने 22 गेंद पर 29 रन बनाए. माज सदाकत 23 और कप्तान साहिबजादा फरहान 10 रन बनाकर आउट हुए. साद मसूद 12 रन बनाकर नाबाद रहे. टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए.

इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था. भारतीय और पाकिस्तानी कप्तान ने इस मैच में टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया. यह ट्रेंड पिछले साल के एशिया कप के दौरान शुरू हुआ था और तब से वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और हॉकी जैसे खेलों में दूसरे कॉन्टिनेंटल कॉम्पिटिशन तक फैल गया है.

03 Oct 2026, 1:34 PM

IND vs PAK Final Live Score: भारत के नाम गोल्ड

भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है. एशियन गेम्स के फाइनल में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी. उसे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ेगा. श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज जीता है.

03 Oct 2026, 1:21 PM

IND vs PAK Final Live Score: पाकिस्तान को 2 ओवर में चाहिए 44 रन

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 18 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बना लिए हैं. उसे जीत के लिए 2 ओवर में 44 रन चाहिए. हसन नवाज 41 गेंद पर 80 और साद मसूद 3 गेंद पर 6 रन बनाकर नाबाद हैं. अब्दुल समद को वॉशिंगटन सुंदर ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. समद ने 9 गेंद पर 9 रन बनाए.

03 Oct 2026, 1:16 PM

IND vs PAK Final Live Score: पाकिस्तान को 3 ओवर में चाहिए 52 रन

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 212 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 17 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं. उसे जीत के लिए 3 ओवर में 52 रन चाहिए. हसन नवाज ने 40 गेंद पर नाबाद 79 रन बना लिए हैं. अब्दुल समद 7 गेंद पर 8 रन बनाकर नाबाद हैं.

03 Oct 2026, 1:03 PM

IND vs PAK Final Live Score: सैम अयूब आउट, पाकिस्तान पर बढ़ा प्रेशर

पाकिस्तान को बड़ा झटका 15वें ओवर में लगा. शिवम दुबे ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर सैम अयूब को आउट कर दिया. अयूब गेंद को बाउंड्री के पार भेजने के प्रयास में वॉशिंगटन सुंदर को कैच दे बैठे. अयूब ने 22 गेंद पर 29 रन बनाए और हसन नवाज के साथ चौथे विकेट के लिए 48 गेंद पर 87 रनों की साझेदारी की. पाकिस्तान का स्कोर 15 ओवर में 4 विकेट पर 129 रन है. हसन नवाज 32 गेंद पर 60 और अब्दुल समद 3 गेंद पर 2 रन बनाकर नाबाद हैं. पाकिस्तान को जीत के लिए 5 ओवर में 82 रन बनाने हैं.

03 Oct 2026, 12:52 PM

IND vs PAK Final Live Score: पाकिस्तान के 100 रन पूरे

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं. उसने 13 ओवर में 3 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं. हसन नवाज ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है. हसन 29 गेंद पर 54 और सैम अयूब 16 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद हैं. पाकिस्तान को जीत के लिए 7 ओवरों में 95 रनों की आवश्यकता है.

03 Oct 2026, 12:36 PM

IND vs PAK Final Live Score: पाकिस्तान ने 10 ओवर में बनाए 76 रन

पाकिस्तान ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं. हसन नवाज 18 गेंद पर 26 और सैम अयूब 9 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद हैं. पाकिस्तान को जीत के लिए बाकी बचे 10 ओवरों में 136 रन बनाने हैं.

03 Oct 2026, 12:27 PM

IND vs PAK Final Live Score: 7 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 42/3

भारत के 212 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान ने 7 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 42 रन बना लिए हैं. हसन नवाज (2 रन) और सैम अयूब (2 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत के लिए अक्षर पटेल ने 2 विकेट झटके. वहीं, अक्षर पटेल ने एक विकेट चटकाया.

03 Oct 2026, 12:23 PM

IND vs PAK Final Live Score: 6 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 39/2

भारत के 212 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान ने 6 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 39 रन बना लिए हैं. हसन नवाज (1 रन) और माज सदाकत (23 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट झटके.

03 Oct 2026, 12:23 PM

IND vs PAK Final Live Score: 5 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 36/2

भारत के 212 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान ने 5 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 36 रन बना लिए हैं. हसन नवाज (0 रन) और माज सदाकत (21 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट झटके.

03 Oct 2026, 12:13 PM

IND vs PAK Final Live Score: 3 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 24/0

भारत के 212 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 24 रन बना लिए हैं. साहिबजादा फरहान (6 रन) और माज सदाकत (16 रन) क्रीज पर मौजूद हैं.

03 Oct 2026, 12:10 PM

IND vs PAK Final Live Score: 2 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 21/0

भारत के 212 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान ने 2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं. साहिबजादा फरहान (6 रन) और माज सदाकत (13 रन) क्रीज पर मौजूद हैं.

03 Oct 2026, 12:08 PM

IND vs PAK Final Live Score: 1 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 11/0

भारत के 212 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान ने 1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 11 रन बना लिए हैं. साहिबजादा फरहान (1 रन) और माज सदाकत (8 रन) क्रीज पर मौजूद हैं.

03 Oct 2026, 11:44 AM

IND vs PAK Final Live Score: भारत ने बनाया पहाड़ स्कोर

भारत ने एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहाड़ स्कोर बनाया. उसने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए. पाकिस्तान को जीत के लिए 212 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली. अभिषेक ने 28 गेंद पर 61 और तिलक ने 22 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाए. 

03 Oct 2026, 11:28 AM

IND vs PAK Final Live Score: 18 ओवर में भारत का स्कोर 172/5

तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने अचानक से गियर बदल लिया है. दोनों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. भारत ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बना लिए हैं. तिलक 16 गेंद पर 30 और शिवम दुबे 10 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद हैं.

03 Oct 2026, 11:19 AM

IND vs PAK Final Live Score: भारत की पारी के 16 ओवर समाप्त

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पारी के 16 ओवर समाप्त हो गए हैं. टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 142 रन बना लिए हैं. शिवम दुबे 4 और तिलक वर्मा 7 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों बल्लेबाजों पर आखिरी 4 ओवरों में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी है.

03 Oct 2026, 11:11 AM

IND vs PAK Final Live Score: कप्तान श्रेयस अय्यर आउट

ईशान किशन के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए. 15वें ओवर की पहली गेंद पर अबरार अहमद ने अय्यर को साहिबजादा फरहान के हाथों कैच कराया. अय्यर ने 24 गेंद पर 21 रन बनाए.

03 Oct 2026, 11:04 AM

Asian Games LIVE: भारत को लगा चौथा झटका

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत को चौथा झटका ईशान किशन के रूप में लगा. वह 14वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए. अराफात मिन्हास ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. ईशान ने 18 गेंद पर 20 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके निकले. भारत का स्कोर 13.1 ओवर में 4 विकेट पर 128 रन है. श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर नाबाद हैं. तिलक वर्मा क्रीज पर उतरे हैं.

03 Oct 2026, 10:53 AM

IND vs PAK Final Live Score: भारत की पारी के 10 ओवर समाप्त

पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में भारत की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं. टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं. श्रेयस अय्यर 15 और ईशान किशन 12 रन बनाकर नाबाद हैं. अब बाकी के 10 ओवर में टीम इंडिया की नजर और ज्यादा रन बटोरने पर है.

03 Oct 2026, 10:45 AM

IND vs PAK Final Live Score: अभिषेक शर्मा आउट

भारत को मैच में तीसरा झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा. वह आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अराफात मिन्हास का शिकार बन गए. अभिषेक सिक्स लगाने के प्रयास में विकेटकीपर उस्मान खान द्वारा स्टंप आउट हो गए. अभिषेक ने 28 गेंद पर 61 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 7 छक्के निकले. भारत का स्कोर 8 ओवर में 3 विकेट पर 94 रन है. श्रेयस अय्यर 6 और ईशान किशन 1 रन बनाकर नाबाद हैं.

03 Oct 2026, 10:38 AM

IND vs PAK Final Live Score: अभिषेक शर्मा की फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 20 गेंद पर अर्धशतक पूरा कर लिया. उन्होंने अपने करियर में सातवीं बार 20 या उससे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाया है. भारत का स्कोर 7 ओवर में 2 विकेट पर 85 रन है. अभिषेक शर्मा 24 गेंद पर 54 और कप्तान श्रेयस अय्यर 6 गेंद पर 5 रन बनाकर नाबाद हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES