SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

ENG vs PAK: पाकिस्तान ने एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को दिया 130 रनों का टारगेट, रजाउल्लाह 9 छक्कों से किया हैरान

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में हो रहा है. मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान की टीम अपनी दूसरी पारी में दूसरे दिन के स्कोर 52/2 से आगे खेलने उतरी है. उसने कुल 449 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 130 रनों का टारगेट रखा.

Written By Rohit Raj
Published: Sep 11, 2026, 03:41 PM IST | Updated: Sep 11, 2026, 11:40 PM IST
Image Credit: पाकिस्तान के खिलाड़ी रजाउल्लाह. Pic Credit: X
Join

पाकिस्तान ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में आखिरकार कुछ संघर्ष दिखाया. पहले दो टेस्ट मैचों में शर्मनाक बल्लेबाजी करने के बाद उसने एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में 400 रनों का आंकड़ा पार किया. मैच के तीसरे दिन शुक्रवार (11 सितंबर) को उसने अपनी दूसरी पारी में 449 रन बनाए. इंग्लैंड को टेस्ट मैच जीतने के लिए 130 रनों का लक्ष्य मिला है. वह मैच के चौथे दिन शनिवार को इस टारगेट को आसानी हासिल करके सीरीज में पाकिस्तान का सफाया करना चाहेगा.

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने मैच के पहले दिन टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 133 रनों पर सिमट गई. इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी पारी में 453 रन बना दिए. इस तरह इंग्लिश टीम को 320 रनों की लीड मिली. सीरीज की बात करें तो लीड्स में पहला टेस्ट इंग्लैंड पारी और 103 रनों से जीता था. उसके बाद लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट उसने 194 रनों से अपने नाम किया था.

320 रनों से पीछे होने के बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 449 रन बनाए. उसे 129 रनों की लीड मिली और अब इंग्लैंड के सामने 130 रनों का टारगेट है. पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में रजाउल्लाह ने 81 रन बनाए. 21 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने अपनी पारी में 9 छक्के उड़ाए. उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास के साथ नौवें विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी करके पाकिस्तान को पारी की हार से बचाया और एक सम्मानजनक लीड दिलाई. अजान आवेश ने 59, शान मसूद ने 95 और कप्तान बाबर आजम ने 76 रन बनाए. मोहम्मद अब्बास ने 42 और सऊद शकील ने 42 रनों का योगदान दिया.

11 Sep 2026, 11:31 PM

ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान दूसरी पारी में 449 पर सिमटा

पाकिस्तान की टीम ने एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में 449 रन बनाए. रजाउल्लाह 81 रन बनाकर आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे. उन्होंने अपनी पारी में 9 छक्के लगाए. उनके अलावा अजान आवेश ने 59, शान मसूद ने 95 और कप्तान बाबर आजम ने 76 रन बनाए. मोहम्मद अब्बास ने 42 और सऊद शकील ने 42 रनों का योगदान दिया. अब्बास और रजाउल्ला ने नौवें विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी करके पाकिस्तान को पारी की हार से बचा लिया. अब बाबर आजम की टीम के पास लड़ने लायक कुछ स्कोर है. उसने दूसरी पारी में 129 रनों की बढ़त हासिल की. इसका मतलब है कि इंग्लैंड को टेस्ट मैच जीतने के लिए 130 रन बनाने होंगे.

11 Sep 2026, 10:46 PM

ENG vs PAK Live Score: रजाउल्लाह का अर्धशतक

पाकिस्तान के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाया है. उन्होंने दूसरी पारी के 88वें ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए. पाकिस्तान के 400 रन भी पूरे हो गए हैं. पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 402 रन बना लिए हैं. रजाउल्लाह 57 और मोहम्मद अब्बास 26 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों ने 84 रनों की साझेदारी कर ली है.

11 Sep 2026, 10:30 PM

ENG vs PAK Live Score: अब्बास-रजाउल्लाह की अर्धशतकीय साझेदारी

पाकिस्तान के दो गेंदबाज ने अपने बल्ले से इंग्लैंड को तड़पा रहे हैं. मोहम्मद अब्बास और रजाउल्लाह ने नौवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है. पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 376 रन बना लिए हैं. रजाउल्लाह 38 और अब्बास 20 रन बनाकर नाबाद हैं. पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 56 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.

11 Sep 2026, 10:13 PM

ENG vs PAK Live Score: रजाउल्लाह की तूफानी पारी

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने पहली पारी में 4 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी पारी में बल्ले से भी कमाल कर दिखाया. वह ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं. उन्होंने 26 गेंद पर 32 रन बना लिए हैं. इस दौरान एक चौका और 4 छक्के लगाए हैं. पाकिस्तान का स्कोर 8 विकेट पर 354 रन है. मोहम्मद अब्बास 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं. पाकिस्तान को दूसरी पारी में 34 रनों की बढ़त मिल गई है.

11 Sep 2026, 9:49 PM

ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान को मिली बढ़त

पाकिस्तान ने आखिरकार एजबेस्टन में पारी की हार को टाल दिया है. उसने दूसरी पारी में बढ़त हासिल कर ली है. इंग्लैंड को पहली पारी में 320 रनों की लीड मिली थी. पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 324 रन बना लिए हैं. वह मैच में अब 4 रनों से आगे है. मोहम्मद अब्बास और रजाउल्लाह क्रीज पर हैं.

11 Sep 2026, 9:20 PM

ENG vs PAK Live Score: शकील आउट, संकट में पाकिस्तान

पाकिस्तान को मैच में छठा झटका सऊद शकील के रूप में लगा. शकील 59 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए. जोफ्रा आर्चर की गेंद एमिलियो गे ने उनका कैच लिया. पाकिस्तान का स्कोर 6 विकेट पर 308 रन है. गाजी गोरी 15 और मोहम्मद इमरान रंधावा 2 रन बनाकर नाबाद हैं. पाकिस्तान की टीम अभी भी 12 रन पीछे है.

11 Sep 2026, 9:04 PM

ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान के 300 रन पूरे

पाकिस्तान ने एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में अपने 300 रन पूरे कर लिए हैं. उसने 5 विकेट पर 301 रन बना लिए हैं. सऊद शकील 29 और गाजी गोरी 10 रन बनाकर नाबाद हैं. पाकिस्तान ने इस सीरीज में पहली बार 300 रनों का आंकड़ा पार किया है. वह फिलहाल एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड से 19 रन पीछे है.

11 Sep 2026, 8:39 PM

ENG vs PAK Live Score: बाबर आजम आउट

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम एक बार फिर शतक नहीं लगा पाए. वह 103 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हो गए. बाबर ने अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया. जोश टंग की गेंद पर जॉर्डन कॉक्स ने उनका कैच ले लिया. पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट पर 297 रन है. सऊद शकील 29 और गाजी गोरी 6 रन बनाकर नाबाद हैं.

11 Sep 2026, 7:50 PM

ENG vs PAK Live Score: बाबर आजम का अर्धशतक

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर अपना पहला अर्धशतक लगाया. वह पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे. इसके बाद लगातार तीन पारियों में सिंगल डिजिट में पवेलियन लौट गए थे. पाकिस्तान ने एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में 4 विकेट पर 250 रन बना लिए हैं. वह इंग्लैंड से अभी भी 70 रन पीछे है. बाबर 54 और सऊद शकील 14 रन बनाकर नाबाद हैं.

11 Sep 2026, 7:22 PM

ENG vs PAK Live Score: शान मसूद शतक से चूके

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शान मसूद अपने शतक से चूक गए. वह 95 रन बनाकर आउट हो गए. गस एटकिंसन की गेंद पर उन्होंने डैन लॉरेंस को कैच थमा दिया. मसूद ने अपनी पारी में 12 चौके लगाए. उन्होंने अजान आवेश के साथ तीसरे विकेट के लिए 125 और बाबर आजम के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की.

11 Sep 2026, 6:29 PM

ENG vs PAK Live Score: बाबर आजम और मसूद जमे

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और पूर्व कप्तान शान मसूद क्रीज पर जम गए हैं. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की है. पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 185 रन है. शान मसूद 84 और बाबर आमज 26 रन बनाकर नाबाद हैं.

11 Sep 2026, 5:01 PM

ENG vs PAK Live Score: अजान आवेश आउट

पाकिस्तान को दूसरी पारी में तीसरा झटका अजान आवेश के रूप में लगा. वह मैच के तीसरे दिन डैन लॉरेंस की गेंद पर जॉर्डन कॉक्स को कैच दे बैठे. अजान ने 84 गेंद पर 59 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए. अजान ने शान मसूद के साथ तीसरे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की. पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 136 रन है. शान मसूद 63 और बाबर आजम 7 रन बनाकर खेल रहे हैं.

11 Sep 2026, 4:51 PM

ENG vs PAK Live Score: अजान आवेश का अर्धशतक

पाकिस्तान के ओपनर अजान आवेश ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं. अजान 59 और शान मसूद 59 रन बनाकर नाबाद हैं. पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में अभी 195 रन पीछे है.

 

 

11 Sep 2026, 4:31 PM

ENG vs PAK Live Score: शान मसूद ने ठोका अर्धशतक

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शान मसूद ने बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. उन्होंने अजान आवेश के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली. 3 टेस्ट की छठी पारियों में यह पाकिस्तान के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 100 रन है. मसूद 50 और अजान आवेश 43 रन बनाकर नाबाद हैं.

11 Sep 2026, 4:21 PM

ENG vs PAK Live Score: अजान और मसूद जमे

अजान आवेश और शान मसूद ने पाकिस्तान की पारी को संभाल लिया है. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी कर ली है. पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 90 रन है. अजान 43 और शान 40 रन बनाकर नाबाद हैं. पाकिस्तान अभी भी दूसरी पारी में इंग्लैंड से 230 रन पीछे है.

11 Sep 2026, 3:43 PM

ENG vs PAK Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन खेल शुरू हो गया है. अजान आवेश और शान मसूद बल्लेबाजी कर रहे हैं. पाकिस्तान की टीम 320 रन पीछे हो गई थी. अब उसकी नजर पहले इस लीड से आगे निकलने पर है. फिलहाल पाकिस्तान का स्कोर तीसरे दिन 2 विकेट पर 61 रन है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES