)
Duleep Trophy 2026 Final EZ vs SZ Live: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टक्कर देने के लिए उतर चुकी हैं. ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है. इस फाइनल में सभी की नजरें भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों, तिलक वर्मा, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी पर होंगी. इस फाइनल को 'STARS WAR' भी कहें तो गलत नहीं होगा. आंकड़ों की बात करें तो 25 बार साउथ जोन ने फाइनल खेला है, लेकिन 2 बार ही ट्रॉफी शेयर करने के साथ 14 बार खिताबी जीत नसीब हुई है. वहीं, ईस्ट जोन को 7 में से 2 बार ट्रॉफी नसीब हुई.
साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीशन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमतेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, विध्वथ कवरप्पा, एमडी निधीश, मोहम्मद सिराज, शेख रशीद, कवुरी सैतेजा, करुण नायर, अमन खान, त्रिपुराना
साउथ जोन: ईशान किशन (विकेट कीपर/कप्तान), अनुकूल रॉय, एमडी कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, सुभ्रांशु सेनापति, शाहबाज़ अहमद, डेनिश दास, शिखर मोहन, सूरज सिंधु जायसवाल
साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन ने पहले दिन के स्टंप्स तक 4 विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं. कप्तान ईशान किशन ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 10वां शतक ठोका. वो 135 गेंदों पर 111 रन बनाकर अभी भी डटे हुए हैं. दूसरे छोर पर कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच 160 गेंदों पर 144 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है. साउथ जोन की तरफ से अभी तक मिलिंद ने 2 और विजय ने एक विकेट चटकाया. वैभव सूर्यवंशी ने 44, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 और शिखर मोहन ने 85 रन बनाए. साउथ जोन की तरफ से खेल रहे स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहले दिन बेअसर साबित हुए. उन्होंने 14 ओवर में 96 रन लूटा दिए और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली.
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार शतक जड़कर महफिल लूट ली. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन साउथ जोन के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए ईशान ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 10वां शतक ठोका. फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन ने 4 विकेट खोकर 375 रन बना लिए हैं. ईशान के साथ कुमार कुशाग्र डटे हैं, जो 56 रन बनाकर खेल रहे हैं.
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. साउथ जोन के खिलाफ मैच में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया है. ईस्ट जोन ने 4 विकेट खोकर 297 रन बना लिए हैं.
साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं. वो फिलहाल 43 रन बनाकर मौजूद हैं. दूसरे छोर पर कुमार कुशाग्र 4 रन बनाकर खेल रहे हैं. ईस्ट जोन ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं. वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हो गए. शिखर मोहन ने 85 रनों की अच्छी पारी खेली.
ईस्ट जोन की टीम को चौथा झटका लगा है. शिखर मोहन 85 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे हैं. टीम 250 के करीब पहुंच चुकी है.
ईस्ट जोन ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है. शिखर मोहन शतक की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं. साउथ जोन की टीम के गेंदबाज विकेट के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं.
ईस्ट जोन के शिखर मोहन ने मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने ताबड़तोड़ हाफ सेंचुरी ठोककर टीम को 200 के करीब पहुंचा दिया है.
लंच ब्रेक खत्म होते ही ईस्ट जोन की टीम को तीसरा झटका लगा है. घरामी सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे, अब कप्तान ईशान किशन मोर्चा संभालने के लिए उतरे हैं.
लंच ब्रेक तक बोर्ड पर ईस्ट जोन की टीम ने 133 रन बोर्ड पर टांग दिए हैं. टीम को 2 झटके लगे. ईश्वरन 72 रन के स्कोर पर रन आउट का शिकार हो गए. सुदीप घरामी और शिखर मोहन क्रीज पर हैं.
ईस्ट जोन को पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा है. 100 के स्कोर पर साउथ जोन को चामा मिलिंद ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया. वैभव 44 रन बनाकर आउट हुए.
ईस्ट जोन के ओपनर्स साउथ जोन पर पूरी तरह से हावी नजर आ रहे हैं. ईश्वरन ने अर्धशतक ठोक शतकीय पार्टनरशिप से साउथ जोन को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है.
ईस्ट जोन की ताबड़तोड़ शुरुआत देखने को मिली है. वैभव और ईश्वरन दोनों ही आक्रामक अंदाज में खेलते नजर आ रहे हैं. टीम ने बिना विकेट गंवाए अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धांसू बल्लेबाजी शुरू कर दी है. वह फिफ्टी के करीब पहुंचते दिख रहे हैं. उन्होंने 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 22 गेंद में अभी तक 30 रन ठोक दिए हैं.
ईस्ट जोन की बैटिंग शुरू हो चुकी है. वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरनटीम के लिए ओपनिंग करने उतरे हैं. दोनों ने सूझ-बूझ भरी शुरुआत की है और पहले ओवर में 4 रन बनाए.
ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. कुछ ही देर में मुकाबले का आगाज हो जाएगा.