SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिना तेल के घर पर झटपट बनाएं हरी मिर्च का अचार, नोट कर लें रेसिपी

हरी मिर्च का अचार खाने का स्वाद बढ़ा देता है. आप बिना तेल के घर पर मिर्च अचार बना सकते हैं. आइए जानते हैं बिना तेल वाला अचार कैसे बनाएं.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 03, 2026, 11:44 PM IST | Updated: Sep 03, 2026, 11:46 PM IST
Join

हरी मिर्च का अचार बोरिंग से बोरिंग खाने का स्वाद बढ़ा देता है. आप मिर्च का अचार बिना तेल के बना सकते हैं. आप घर पर कम समय में हरी मिर्च का टेस्टी अचार बना सकते हैं. खट्टा और तीखा अचार खाने में बेहद टेस्टी लगता है. बिना तेल का अचार बनाना बहुत आसान है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

अचार बनाने की सामग्री 


250 ग्राम हरी मिर्च 
दरदरी पीसी हुई पीली सरसो 
2 चम्मच पाउडर सौंफ 
हल्दी पाउडर 
हींग
काला नमक 
सफेद नमक 
नींबू का रस 
पानी

अचार बनाने की विधि 


सबसे पहले हरी मिर्च को साफ कर लें. इसके बाद हरी मिर्च को साफ कपड़े से साफ करके सूखा लें. अब एक पैन लें, इसमें 2 से 3 कप पानी डाल दें. अब पानी को गर्म कर लें. इसमें 5 से 10 मिनट के लिए स्टीम कर लें. जब मिर्च स्टीम हो जाए तो गैस बंद कर दें. अब मिर्च को प्लेट में निकाल लें.

अब अचार के लिए मसाले बना लें. पीली सरसों, सौंफ पाउडर, हींग, काला नमक, हल्दी पाउडर और सफेद नमक लें. अब एक बाउल लें. इस बाउल में दरदरा पिसा हुआ सौंफ राई, हींग, काला नमक, सफेद नमक और हल्दी को अच्छे से मिक्स कर लें.

अब हरी मिर्च में चीरा लगाएं. आप तैयार मसाले को चम्मच की मदद से हरी मिर्च में मसाला भर दें. अब मिर्च को साफ और सूखे कांच के जार में रख दें. सारी मिर्च को जार में डालने के बाद बचा हुआ मसाला ऊपर डाल दें. नींबू का रस का इस्तेमाल करें. जार में नींबू का रस डाल दें. नींबू का रस इतना ज्यादा डालें कि मिर्च अच्छे से डूब जाएं.

अब डिब्बे या जार का ढक्कन बंद कर दें. इसके बाद 2 से 3 दिन से धूप में रख दें. रोज दिन में एक बार डिब्बे को अच्छे हिलाएं. 2 से 3 दिन में मिर्च का अचार बनकर तैयार हो जाएगा.

कैसे करें अचार को स्टोर 


आप इस अचार को 2 से 3 महीने तक स्टोर कर सकते हैं. 2 से 3 दिन में जब अचार पूरी तरह से तैयार हो जाए. अचार को आप फ्रिज में रख सकते हैं. मिर्च को आप खाने या फिर गोलगप्पे, वड़ा पाव के साथ इस मिर्च को खा सकते हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES