SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रात को भूल गए राजमा-छोले भिगोना? इस ट्रिक से जल्द गल जाएंगे, बिना दिक्कत बनेंगी टेस्टी सब्जी!

कई बार राजमा चावल या छोले चावल खाने का मन होता है, लेकिन रात को राजमा और छोले पानी में भिगोकर रखना भूल जाते हैं. आप इस 1 ट्रिक की मदद से राजमा और छोले को उबाल सकते हैं.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 05, 2026, 07:27 PM IST | Updated: Sep 05, 2026, 07:38 PM IST
Join

राजमा चावल और छोले चावल लगभग अधिकतर लोगों को पसंद होता है. घर में जब भी कुछ मसालेदार और स्पेशल खाने का मन होता है तो राजमा चावल या फिर छोले चावल बन जाते हैं. इन दोनों सब्जी को बनाने से पहले इनकों घंटों में पानी में भिगोकर रखना पड़ता है. कई बार राजमा या छोले रात को पानी में भिगोना भूल जाते हैं. बिना भिगो राजमा या छोले सही से गलते नहीं है. ऐसे में आप इस ट्रिक की मदद से राजमा या छोले को बना सकते हैं.

अगर राजमा या छोले भिगोना भूल गए तो फॉलो करें ये स्टेप 
राजमा को अच्छे से धो लें 


अगर आपने रात को राजमा या छोले नहीं भिगो है, लेकिन आपका राजमा खाने का मन है तो आप राजमा बनाने से पहले राजमा को अच्छे से 2 से 3 बार साफ पानी से धो लें. राजमा या छोले में किसी भी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए.

गर्म पानी में उबाल लें राजमा 


अब आपको एक पैन में पानी गर्म करना है. जैसे ही पानी उबलने लग जाए तो आप उसमें राजमा डाल दें. राजमा को ज्यादा देर तक उबालना नहीं है. बस 1 से 2 मिनट के लिए इसे अच्छे से पकने दें.

अब राजमा या छोले को गर्म पानी के साथ रोटी वाले कैसरोल में ढक्कर अच्छे रख दें. इसे कैसरोल में लगभग 1 घंटे के लिए रखकर छोड़ दें. राजमा सॉफ्ट हो जाएंगे. दरअसल कैसरोल में पानी लंबे समय तक गर्म रहता है, जिससे राजमा नर्म हो जाता है.

प्रेशर कुकर में उबाल लें राजमा 


अब आपको प्रेशर कुकर में राजमा उबाल लेना चाहिए. कुकर में राजमा और पानी के तेज पत्ता, अदरक, नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर इसे उबाल लें. इससे आपके राजमा अच्छे से गल जाएंगे. 3 से 4 सीटी में राजमा या छोले को उबाल लें. अगर आपके राजमा अभी अच्छे से नहीं पके तो आप 1 से 2 और सीटी लगा सकते हैं.

क्या हर बार इस ट्रिक का कर सकते हैं इस्तेमाल 


इस ट्रिक का इस्तेमाल हर बार नहीं करना चाहिए. अगर आप किसी दिन रात को राजमा भिगोा भूल गए हैं तो आप इस ट्रिक को फॉलो कर सकते हैं. लेकिन टेस्टी राजमा बनाने के लिए आप रात को ही राजमा भिगो सकते हैं. इससे आपको किसी भी तरह की ट्रिक का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES