SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रेमिका घर से भागी, तो नाराज प्रेमी ने उसकी मां को मार डाला, शादीशुदा है आरोपी

खूंटी में प्रेमिका के घर से भाग जाने पर उसके प्रेमी ने उसकी मां की हत्या कर दी. प्रेमी पर आरोप है कि उसने लड़की की मां को खोजकर लाने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया, इसी से नाराज सोमा मुण्डू ने महिला की हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 24, 2026, 05:52 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 06:30 PM IST
Image Credit: युवक ने की महिला की हत्या, शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा (Z News)
Join

खूंटी जिले में एक अधेड़ महिला की हत्या का मामला सामने आया है. इस घटना में सयको थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटना डुबूटोला निवासी 36 वर्षीय बिरंग पूर्ति की धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने वाला युवक सोमा मुण्डू उसी गांव में और कभी प्रेमिका के घर में ही रहता था, लेकिन प्रेमिका यानी मृतका की बेटी, करमा मिलन समारोह मनाने खूंटी आई थी, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी. युवक उस लड़की को खोजकर लाने के लिए कह रहा था, लेकिन वह कहां गई, किसी को पता नहीं है. वहीं, नाराज युवक सोमा मुण्डू ने प्रेमिका की माँ के घर के बाहर से दरवाजा बंद करके दीवार के छेद से अंदर घुसकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया.

प्रेमिका के घर पर ही रहता था प्रेमी

गांव के ग्राम प्रधान ने बताया कि हमारे गांव में बीती रात एक महिला बिरंग पूर्ति की हत्या हुई है. गिंडूंग गांव निवासी सोमा मुण्डू पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. मगर, पत्नी और बच्चे होने के बाद भी मृतका बिरंग पूर्ति की बड़ी बेटी के साथ बीते डेढ़ वर्ष से उसका प्रेम संबंध था, इसलिए वह प्रेमिका के घर पर भी रहता था.

लड़की खूंटी आई थी, जिसके बाद वह कहीं चली गई

करमा पर्व की रात वह लड़की खूंटी आई थी, जिसके बाद वह कहीं चली गई है. युवक ने उसकी मां को उसे खोजने के लिए कहा था, लेकिन उसके मना करने पर वह नाराज चल रहा था और फिर उसने इस घटना को अंजाम दिया. जिसकी जानकारी मिलने के बाद शनिवार को पुलिस को सूचना दी गई.

दीवार के छेद से घुसकर उसने महिला को मार डाला

ग्रामीण सलीन पूर्ति ने बताया कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था, लेकिन दीवार के छेद से घुसकर उसने महिला को मार डाला. जब वह भाग गया, तब घर से निकलकर एक लड़के ने जानकारी दी, जिसके बाद हम लोग पहुंचे. तब तक हत्या को अंजाम देने वाला व्यक्ति भाग चुका था.

पत्नी से कहासुनी के बाद 22 वर्षीय मजदूर ने फंदे में झूलकर दी जान

दूसरी घटना जिले के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डोयंगेर के डूमरटोली में घटी. यहां के निवासी 22 वर्षीय मजदूर परमानन्द मांझी ने पत्नी से कहासुनी होने के बाद बीती देर शाम फंदे से झूलकर जान दे दी. इसी बीच पत्नी की बात बर्दाश्त नहीं हुआ और परमानन्द ने मां की साड़ी घर से निकाला और कहा कि आज भर मां को अजहर खाना दे दो और यह कहकर घर से निकला और घर के पास ही एक आम के पेड़ पर फंदा डालकर झूल गया और आत्महत्या कर लिया. परमानन्द का एक 8 महीने का बेटा है, जो होश में आने से पहले ही पिता को खो दिया.

परमानन्द का भाई देवानंद मांझी ने बताया कि बीती रात को पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था और फिर सुबह हमलोग देखा कि भाई का शव पेड़ पर लटका हुआ था, लेकिन आपसी विवाद के कारण भाई ने जान दे दिया. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है.

रिपोर्ट: ब्रजेश कुमार

यह भी पढ़ें: पाकुड़ से गोड्डा मौसी के घर आई नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, छीनी गई चांदी की चेन भी बरामद

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES