SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खूंटी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, 7 की मौत

खूंटी कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर जोने-लुदरू मोड़ के समीप गुरुवार रात करीब 9:45 बजे तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रक ने सड़क पर मौजूद लोगों को रौंद दिया. हादसे में 7 लोगों की मौत होने की खबर है, वही कई लोग घायल है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 06, 2026, 06:27 AM IST | Updated: Nov 06, 2026, 06:47 AM IST
Image Credit: खूंटी में दर्दनाक हादसा, 7 की मौत (जी मीडिया)
Join

खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार (5 नवंबर, 2026) देर रात तेज रफ्तार 18 पहियों वाले ट्रक ने सात लोगों की जान ले ली. कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर पोड़ा से पहले जोने-लुदरू मोड़ के पास हुए इस हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, मरने वालों में सौरव नायक (11 माह) , जयंती देवी (35 वर्ष) , अंजली कुमारी (19 वर्ष) , मानहू देवी , गोलू कुमार (13 वर्ष) , तूती कुमारी (15 वर्ष) , पाको देवी (60 वर्ष)  का नाम शामिल हैं.

तेज रफ्तार ट्रक ने बनाया शिकार

सभी मृतक जोने-लुदरू मोड़ के पास स्थित कॉलोनी के रहने वाले थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9.45 बजे एक स्कूटी सवार जोने-लुदरू मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पुलिया के पास झाड़ियों में गिर गया था. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास की महिलाएं और बच्चे उसे देखने और मदद के लिए पुलिया के पास पहुंचे थे. इसी दौरान तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. 

हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी मृतकों के शव और घायलों को खूंटी सदर अस्पताल लाया गया. रात करीब 11:15 बजे इलाज के दौरान 12 वर्षीय सौरभ नायक ने भी दम तोड़ दिया. इसके साथ ही मृतकों की संख्या सात हो गई.

नशे में था ट्रक चालक 

घायल खुशबू कुमारी का अस्पताल में इलाज जारी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक (जेएच 02 एजे 1377) का चालक नशे में था. वह तोरपा की ओर से काफी तेज रफ्तार और लापरवाही से कर्रा की तरफ जा रहा था. इसी दौरान सड़क किनारे जुटे लोगों को उसने कुचल दिया. हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए.

एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि कर्रा रेलवे स्टेशन से तोरपा जाने वाली सड़क पर कॉलोनी के समीप तोरपा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक (जेएच 02 एजे 1377) सड़क पर मौजूद लोगों को रौंदते हुए पुलिया तोड़कर गड्ढे में जा गिरा. घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए. उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो घायल बच्चियों को तत्काल सीएचसी कर्रा पहुंचाया. बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया. लेकिन उसमें एक बच्ची की भी मौत हो गई. कुल सात लोगों की मौत हुई है और एक बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

इनपुट: ब्रजेश कुमार जी न्यूज

यह भी पढ़ें: बोकारो में बड़ा हादसा: कोयले का ढेर धंसने से 3 महिलाओं की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES