App

48 घंटे... 3 गांव...5 घर और छठ पूजा, गढ़वा में लाखों के जेवर-कैश ले उड़े बेखौफ चोर

गढ़वा जिला में छठ पर्व का फायदा उठाते हुए चोरों ने तीन गांवों में जमकर चोरी की. छठ घाट गए परिवार, तो पीछे से घरों का सब कुछ चोरों ने साफ कर दिया. वहीं, स्थानीय लोग पुलिस की गश्ती पर भी सवाल उठा रहे हैं.

48 घंटे... 3 गांव...5 घर और छठ पूजा, गढ़वा में लाखों के जेवर-कैश ले उड़े बेखौफ चोर
Image Credit: गढ़वा में बेखौफ चोरों ने मचाया हाहाकार (Z News)

झारखंड के गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में चोरों ने आतंक मचा रखा है. बेखौफ चोरों ने पिछले 48 घंटे में तीन गांवों के पांच घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की इन घटनाओं में करीब पांच लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है. 

एक सप्ताह में कई घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत

खास बात यह है कि छठ महापर्व के दौरान परिवार के लोग घरों में ताला बंद कर घाट पर पूजा करने गए थे और इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. वहीं, पिछले एक सप्ताह में कई घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं.

घर का ताला तोड़कर नकदी और करीब दो लाख 70 हजार रुपये के जेवरात चोरी 

सुलसुलिया गांव में सुरेंद्र पासवान और अनिल राम के घर का ताला तोड़कर नकदी और करीब दो लाख 70 हजार रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए. वहीं, महदेइया गांव में नंदू राम के घर से करीब 70 हजार रुपये के आभूषण और नकदी लेकर चोर फरार हो गए. 

घर से 50 हजार रुपये से अधिक के आभूषण चोरी कर लिए गए

इसके अलावा विलासपुर गांव में अमृत चौधरी के घर से करीब डेढ़ लाख रुपये और उनके पड़ोसी संत चौधरी के घर से 50 हजार रुपये से अधिक के आभूषण चोरी कर लिए गए.

चोरी की घटनाओं का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी

चोरी की घटनाओं का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है. 14 नवंबर की रात सोनपुरा गांव में अनिल राम और निर्मला देवी के घर से करीब साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी हुई थी. वहीं, सुलसुलिया गांव के विजय चौबे के घर से भी करीब एक लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए थे. 

पुलिस की गश्ती पर भी सवाल उठा रहे

इससे पहले 10 नवंबर की रात रामदत्त चौबे के घर से नकदी, चांदी के आभूषण और सोने का लॉकेट चोरी हुआ था. लगातार हो रही इन वारदातों ने पुलिस की रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

रिपोर्ट: आशीष प्रकाश राजा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More