SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जमशेदपुर केनरा बैंक डकैती: 42 लाख नगद और 23 किलो सोना लूट मामला, SIT का गठन, अपराधियों पर इनाम घोषित

जमशेदपुर केनरा बैंक डकैती मामले को लेकर SIT का गठन किया गया है. साथ ही, अपराधियों पर इनाम भी घोषित किया गया है. कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. जल्द ही पुलिस अपराधियों के स्केच जारी करेगी.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Sep 26, 2026, 01:59 PM IST | Updated: Sep 26, 2026, 02:37 PM IST
Image Credit: जमशेदपुर केनरा बैंक डकैती मामला (जी मीडिया)
Join

जमशेदपुर गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई डकैती की जांच अब उच्चस्तरीय हो गई है. इसे लेकर जोनल आईजी मनोज कौशिक और कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा जमशेदपुर पहुंचे. दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बैंक और आसपास के इलाके की भौगोलिक स्थिति, अपराधियों के संभावित प्रवेश और भागने के रास्तों सहित अब तक की जांच की जानकारी ली. इस दौरान जमशेदपुर एसएसपी, ग्रामीण एसपी सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

जांच के लिए एसआईटी का गठन
अधिकारियों ने बैंक परिसर के साथ आसपास के मार्गों और सीसीटीवी कवरेज की जानकारी भी ली. जोनल आईजी ने डकैती कांड के उद्भेदन के लिए 20 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. एसआईटी को अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी, लूटी गई संपत्ति की बरामदगी और वारदात की पूरी साजिश का पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई है. जांच में बैंक एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज के साथ अपराधियों के संभावित रूट और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है.

वारदात से पहले रेकी किए जाने की संभावना
पुलिस के सामने अहम सवाल यह भी है कि अपराधियों को बैंक की आंतरिक व्यवस्था और सोना-नकदी रखे जाने वाले स्थान की जानकारी पहले से थी या उन्होंने बैंक में प्रवेश करने के बाद कर्मचारियों से इसकी जानकारी हासिल की. इसके अलावा वारदात से पहले रेकी किए जाने की संभावना, बैंक की सुरक्षा एवं अलार्म व्यवस्था और घटना के बाद अपराधियों के भागने के पूरे रूट की भी जांच महत्वपूर्ण होगी.

पांचों अपराधियों पर इनाम की घोषणा
एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने बताया कि सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित किया गया है. कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. जल्द ही पुलिस अपराधियों के स्केच जारी करेगी. उन्होंने साफ कर दिया है कि पांच की संख्या में अपराधियों ने 42 लाख रुपए नगद और करीब 23 किलो सोने की लूट की है. सभी पांचों अपराधियों पर इनाम की भी घोषणा की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES