SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

डिग्री नहीं तो नौकरी नहीं! रांची यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन, 4 सेमेस्टर की परीक्षाएं लंबित

रांची यूनिवर्सिटी में चार सेमेस्टर की परीक्षाएं लंबित होने से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. शैक्षणिक सत्र 3-4 साल पीछे चलने से नाराज नर्सिंग छात्रों ने NSUI के समर्थन में प्रदर्शन कर जल्द परीक्षा कराने की मांग की.

Edited By Renu Akarniya
Published: Nov 27, 2026, 18:44 IST | Updated: Nov 27, 2026, 18:54 IST
Image Credit: रांची यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन, 4 सेमेस्टर की परीक्षाएं लंबित
Join

रांची यूनिवर्सिटी में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने लंबित परीक्षाओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों को NSUI का भी समर्थन मिला. छात्रों का आरोप है कि चार सेमेस्टर की परीक्षाएं अब तक आयोजित नहीं की गई हैं, जिसके कारण उनका शैक्षणिक सत्र तीन से चार साल तक पीछे चल रहा है.

पढ़ाई पूरी करने के बावजूद भी परीक्षाएं लंबित
छात्रों का कहना है कि कॉलेज में पढ़ाई पूरी करने के बावजूद उनकी परीक्षाएं लंबित हैं. ऐसे में उन्हें अब तक डिग्री नहीं मिल पाई है. डिग्री के अभाव में अस्पतालों में नौकरी मिलने में भी परेशानी हो रही है. वहीं, लंबे समय से परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्रों के परिजन भी परेशान हैं.

रांची यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन 
अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने रांची यूनिवर्सिटी के मुख्य प्रशासनिक भवन के गेट को बंद कर दिया और जल्द से जल्द लंबित परीक्षाएं आयोजित कराने की मांग की.

तीन से चार साल तक लंबित चल रही परीक्षाएं
वहीं छात्रों का कहना है कि शैक्षणिक सत्र तीन से चार साल तक विलंब से चल रहा है. वे कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, लेकिन अब तक केवल चार सेमेस्टर की परीक्षाएं ही आयोजित हुई हैं. जबकि नियमानुसार अब तक सातवें और आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं पूरी हो जानी चाहिए थीं.

डिग्री नहीं होने के कारण नौकरी नहीं मिल रही
उन्होंने बताया कि डिग्री नहीं होने के कारण अस्पतालों में नौकरी नहीं मिल रही है. छात्र बेरोजगार होकर घर बैठने को मजबूर हैं. वहीं, उनके माता-पिता ने पढ़ाई के लिए कर्ज तक लिया है और अब उन्हें उम्मीद थी कि पढ़ाई पूरी होने के बाद बच्चे नौकरी कर परिवार का सहारा बनेंगे.

लंबित परीक्षाओं को जल्द आयोजित करने की मांग 
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि लंबित परीक्षाएं जल्द आयोजित कर उनके शैक्षणिक सत्र को नियमित किया जाए, ताकि उन्हें डिग्री मिल सके और रोजगार के अवसर मिल सकें.

ये भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! BPSC ने निकाली 935 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

(रांची से उज्ज्वल मिश्रा की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES