App

रांची के दुर्गा पूजा पंडालों में कहीं नरेंद्र मोदी की झांकी तो कहीं लालू-राबड़ी की प्रतिमाएं, अनोखी थीम खींच रही ध्यान

रांची के दुर्गा पूजा पंडाल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. पीएम मोदी की स्कूबा डाइविंग के दौरान की तस्वीर लगाई गई हैं. साथ ही, मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की प्रतिमा लगाई गई है.

रांची के दुर्गा पूजा पंडालों में कहीं नरेंद्र मोदी की झांकी तो कहीं लालू-राबड़ी की प्रतिमाएं, अनोखी थीम खींच रही ध्यान
Image Credit: रांची दुर्गा पूजा पंडाल: पीएम मोदी की झांकी तो कहीं लालू-राबड़ी की प्रतिमाएं (वीडियो ग्रैब)

राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान इस बार कुछ पंडालों में धार्मिक प्रसंगों के साथ समकालीन राजनीति से जुड़ी हस्तियों की प्रतिमाएं और तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं. कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्वारका यात्रा से जुड़ी तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं, तो कहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनके परिवार के सदस्यों की आदमकद प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. तेजस्वी और तेज प्रताप यादव की प्रतिमाओं से भगवान राम और लक्ष्मण के संबंधों का उदाहरण पेश करने की कोशिश की गई है.

द्वारिकाधीश मंदिर और द्वारका नगरी की थीम

इन प्रस्तुतियों के जरिए पूजा समितियों ने धार्मिक आयोजन में समकालीन घटनाओं और सामाजिक संदेशों को भी जगह दी है. रांची के मेन रोड पर अल्बर्ट एक्का चौक और सर्जना चौक के बीच चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने गुजरात के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर और द्वारका नगरी की थीम पर पंडाल तैयार किया है. इसकी सजावट में भगवान श्रीकृष्ण की नगरी से जुड़े धार्मिक और ऐतिहासिक प्रसंगों को दर्शाया गया है.

हवा महल की तर्ज पर भी बनाया गया पंडाल

पंडाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें भी लगाई गई हैं. ये तस्वीरें फरवरी 2024 में गुजरात यात्रा के दौरान समुद्र में स्कूबा डाइविंग कर प्राचीन जलमग्न द्वारका के दर्शन करने और वहां प्रार्थना करने से संबंधित हैं. दूसरी ओर, नामकुम रेलवे स्टेशन के पास जय माता दी नवयुवक दुर्गा पूजा समिति ने जयपुर के हवा महल की तर्ज पर पंडाल बनाया है.

बिहार के नेताओं की प्रतिमाएं की गईं स्थापित

यहां मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की आदमकद मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. झारखंड के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की प्रतिमा भी यहां लगाई गई है. समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह यादव के अनुसार, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की प्रतिमाओं को नवरात्र का व्रत करते हुए दिखाया गया है.

भगवान राम और लक्ष्मण के संबंधों का उदाहरण

वहीं, तेजस्वी और तेज प्रताप यादव की प्रतिमाओं के माध्यम से परिवार में आपसी प्रेम, एकजुटता और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया गया है. इसके लिए भगवान राम और लक्ष्मण के संबंधों का उदाहरण भी प्रस्तुत किया गया है.

-आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More