भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /झारखंड
  • /मिशन 2029: रांची में पवन साय ने BJP कार्यकर्ताओं को 'हमरे जीतब' का मंत्र, JMM बोली- नारा लगाने से कोई नहीं जीतता

मिशन 2029: रांची में पवन साय ने BJP कार्यकर्ताओं को 'हमरे जीतब' का मंत्र, JMM बोली- नारा लगाने से कोई नहीं जीतता

झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त संगठन महामंत्री पवन साय ने रांची पहुंचते ही प्रदेश के सियासी पारे को चढ़ा दिया है. पवन साय के 'हमरे जीतब' नारे पर सियासत शुरू हो गई है. जेएमएम और कांग्रेस ने इस पर तंज कसा है.

Edited ByK. Raj Mishra
Published: Oct 04, 2026, 03:15 PM IST|Updated: Oct 04, 2026, 03:46 PM IST
joinshare
मिशन 2029: रांची में पवन साय ने BJP कार्यकर्ताओं को 'हमरे जीतब' का मंत्र, JMM बोली- नारा लगाने से कोई नहीं जीतता
Image Credit: रांची में पवन साय ने BJP कार्यकर्ताओं को 'हमरे जीतब' का मंत्र (Zee Media)

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त संगठन महामंत्री पवन साय ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. शुक्रवार (2 अक्टूबर) की शाम को रांची पहुंचते ही पवन साय ने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को 'मिशन 2029' के लिए जुट जाने का निर्देश दिया. पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए उन्होंने 'हमरे जीतब' का नारा दिया. उन्होंने अभी से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में कूद जाने का आदेश दिया. पवन साय के 'हमरे जीतब' नारे पर सियासत शुरू हो गई है. जेएमएम और कांग्रेस ने इस पर तंज कसा है. इस पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा कि बीजेपी का ये नारा नया नहीं है. यहां आकर सादरी में बोल रहे हैं.

'हमरे जीतब' मतलब 'हमरे हारब' बोल रहे- कांग्रेस

बंधु तिर्की ने कहा कि बीजेपी को सबसे पहले सरना धर्म को लेकर रिलिजन आइडेंटिटी की जो मांग है, उसे स्वीकार करना चाहिए. लोग इसको भूले नहीं हैं. आप इस मांग को पूरा करें. इसके अलावा केंद्र सरकार जो एमएमडीआर पर छलने का काम कर रहे हैं. लोग इस पर भी बीजेपी को समझ रहे हैं. 'हमरे जीतब' बोलने का मतलब 'हमरे हारब' बोल रहे हैं. इस पर जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नारा लगाने से कोई जीत जाता तो 2019 में भी यही लोग जीतते.

बीजेपी के नारे पर JMM का तंज

जेएमएम प्रवक्ता ने कहा कि पवन साय जहां से भी आए हों, बीजेपी के अच्छे-अच्छे नेता और कार्यकर्ता भी नहीं जानते थे कि ये कौन हैं और कहां से आए हैं. इनकी कहीं कोई लोकप्रियता नहीं है. ये लोग झारखंड की जनता को बेवकूफ समझते हैं कि दूसरे राज्य से कोई आएगा,आदिवासी हूं, आदिवासी हूं... का नारा लगाएंगे और लोग उनके पीछे चले जाएंगे. उन्हें मुद्दों पर बात करना होगा. सरना धर्म कोड के बारे में बताना होगा. झारखंड के साथ हो रहे भेदभाव पर बात करना होगा. मंहगाई, वोट चोरी पर बात होगी. ये लोग गांव में घूम पाएंगे क्या.

बीजेपी प्रवक्ता ने क्या तर्क दिया?

वहीं, इस पर झारखंड बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि बीजेपी के नए नारे 'हमरे जीतब' का मतलब है कि हम जीतेंगे और हम ही झारखंड को संवारेंगे. इसी मूल मंत्र के साथ हम लोग 2029 के चुनाव में जाएंगे. झारखंड आदिवासियों और मूलवासियों का प्रदेश है. सादरी बोलने वालों की यहां बहुलता है. आदिवासी मूल के जितने लोग झारखंड में रहते हैं, सब को साथ लेकर 2029 के संकल्प को हम पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि हमें दो बार चुनाव में झटका जरूर लगा है, पर हम तो दो सीट से केंद्र की सत्ता में आए हैं. हमने तो पश्चिम बंगाल में एक और तीन सीट का भी दौर देखा है. अगल-बलग के सभी राज्यों में भगवा खिल गया है. अब बारी झारखंड की है. यहां शानदार जीत जरूर दर्ज करेंगे.

रिपोर्ट- धीरज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
BJP
Ranchi News
Jharkhand News