SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रांची मेरे लिए दूसरा घर, झारखंड में भाजपा को लेकर बड़ी उम्मीदें: नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रांची में आगमन हो गया है. रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान बैंड-बाजे, नृत्य और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया. वहीं, बड़ी संख्या में महिलाओं ने शंखनाद कर और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया.

Edited By Shailendra
Published: Oct 23, 2026, 10:04 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 10:12 PM IST
Image Credit: नितिन नवीन का बीजेपी प्रदेश कार्यालय रांची में भव्य स्वागत (Z News)
Join

भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि रांची आना उनके लिए हमेशा खास होता है. उन्होंने कहा कि यह रांची आने का उनका दूसरा अवसर है. जब मैं पहली बार यहां आया था, तब भी मैंने कहा था कि रांची मेरा जन्मस्थान है और मुझे शिक्षा लेने का अवसर भी रांची में ही मिला. इसलिए रांची मेरे लिए दूसरे घर जैसा है.

उन्होंने कहा कि संगठन और कार्यक्रमों के सिलसिले में जब भी मुझे रांची आने का अवसर मिलता है, मैं यहां आने के लिए उत्सुक रहता हूं. प्रदेश अध्यक्ष ने जब प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आने का आदेश दिया, तो मेरे लिए यह सौभाग्य का क्षण था.

नितिन नवीन ने कहा कि झारखंड में भाजपा संगठन जिस प्रकार लगातार संघर्ष कर रहा है और सड़कों पर उतरकर जनता के मुद्दों को उठा रहा है, उससे उन्हें काफी उत्साह है. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता लगातार जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. इसलिए उन्हें झारखंड को लेकर आने वाले समय में काफी उम्मीदें हैं.

उन्होंने कहा कि आज मैं झारखंड अपने भाइयों और अपने परिवार के बीच आया हूं. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कई वर्षों के बाद हो रही है. नई और पूरी तरह से फ्रेश टीम की घोषणा के बाद यह पहली कार्यसमिति की बैठक है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में इसकी पूरी तैयारी की गई है.

उन्होंने कहा कि संगठन के स्तर पर नियमित बैठकें होती रहती हैं, लेकिन प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का अपना एक विशेष महत्व होता है. मुझे उम्मीद है कि इस कार्यसमिति की बैठक के माध्यम से झारखंड में भाजपा के काम, संघर्ष और संगठन की भूमिका को लेकर स्पष्ट संदेश जाएगा.

उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास, देश की सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है. वैश्विक स्तर पर अस्थिरता के बावजूद भारत को निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है.

उन्होंने कहा कि इसी संकल्प के साथ भाजपा झारखंड में भी सेवा के भाव से काम करेगी. आज भले ही हम विपक्ष में हैं, लेकिन हमारी दो प्राथमिकताएं हैं-पहली, जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करना और दूसरी, केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ राज्य की जनता तक पहुंचाना. भाजपा के कार्यकर्ता इन दोनों मोर्चों पर लगातार काम कर रहे हैं.

रिपोर्ट: उज्ज्वल मिश्रा

यह भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आज से तीन दिवसीय झारखंड दौरा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES