SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

निशा भगत केस की होगी सीबीआई जांच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की घोषणा

निशा भगत मामले की जांच को सीएम सोरेन ने CBI को सौंपने का ऐलान किया. सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया x पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि निशा भगत प्रकरण की जांच अब CBI करेगी. निर्देश दे दिए गए हैं.

Edited By Shailendra
Published: Nov 10, 2026, 11:15 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 11:27 PM IST
Image Credit: नेत्री निशा भगत की मौत के मामले की सीबीआई जांच होगी (Z News)
Join

झारखंड की आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी घोषणा की. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि निशा भगत प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने का निर्देश दिया गया है. रांची के पिठोरिया में रहने वाली निशा भगत आदिवासी अधिकारों और सरना धर्म से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहती थीं. छह नवंबर को फेसबुक लाइव के दौरान फांसी लगाने के बाद उन्हें गंभीर हालत में रिम्स लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

जमीन के खिलाफ अपने संघर्ष, खुद को बदनाम किए जाने के आरोप

घटना से पहले बनाए गए उनके फेसबुक लाइव का वीडियो भी सामने आया था. इसमें वह भावुक और परेशान नजर आ रही थीं. उन्होंने जमीन माफिया के खिलाफ अपने संघर्ष, खुद को बदनाम किए जाने और कथित प्रताड़ना को लेकर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे. वीडियो में उन्होंने खुद को अकेला बताते हुए अपने माता-पिता को होने वाले दुख का भी जिक्र किया था.

 

 

पिता ने पिठोरिया के थानेदार सतीश कुमार पांडेय के खिलाफ लिखित शिकायत दी

इस घटना को लेकर निशा भगत के पिता ने पिठोरिया थाने में अजय तिर्की, ज्योत्स्ना केरकेट्टा और पिठोरिया के थानेदार सतीश कुमार पांडेय के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं. मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी.

2024 में गुमला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था निशा भगत ने

निशा भगत सरना धर्म और आदिवासी पहचान से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रही थीं. पिछले वर्ष सरना धर्म के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अपना सिर मुंडवाया था. उन्होंने 2024 में गुमला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था. उनकी मौत के बाद भाजपा, आजसू और विभिन्न आदिवासी संगठनों ने सीबीआई जांच की मांग उठाई थी. आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने परिजनों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी और रांची के एसएसपी को नोटिस जारी कर सात दिनों में रिपोर्ट मांगी है.

इनपुट: आईएएनएस

यह भी पढ़ें: निशा भगत केस में पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई: पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES