App

जमशेदपुर के टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन शुरू, 5 राज्यों से होकर गुजरेगी यह एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन से खातीपुरा (जयपुर) के लिए संतरागाछी-टाटानगर-खातीपुरा एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑनलाइन माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाया.

जमशेदपुर के टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन शुरू, 5 राज्यों से होकर गुजरेगी यह एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)

झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटानगर रेलवे स्टेशन से खातीपुरा (जयपुर) के लिए नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए और ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. संतरागाछी-टाटानगर-खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस के परिचालन से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को जयपुर जाने के लिए एक नया विकल्प मिलेगा. इस नई रेल सेवा से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुवाधा मिलने के साथा ही झारखंड और राजस्थान के बीच रेल संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है.

टाटानगर स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

जमशेदपुर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित इस सामारोह में सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय और विधायक पूर्णिमा दास साहू सहित रेलवे विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. इस ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला. यात्रियों और स्थानीय लोगों ने नई रेल सेवा का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा बताया.

पांच राज्यों से होकर गुजरेगी संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस

संतरागाछी-टाटानगर-खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत पांच राज्यों से होकर गुजरेगी. इस ट्रेन के परिचालन से इन राज्यों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा. खासकर जमशेदपुर और आसपास के इलाकों से जयपुर तथा राजस्थान के अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले लोगों को अब एक नया रेल विकल्प उपलब्ध होगा. इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान सुविधा होगी.

नई ट्रेन सेवा को सांसद ने बताया महत्वपूर्ण उपलब्धि

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने नई ट्रेन सेवा की शुरुआत को क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. सांसद ने कहा  कि इस रेल सेवा के शुरू होने से जमशेदपुर के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक और  विकल्प मिलेगा. यह नई ट्रेन जोकि टाटानगर से राजस्थान के बीच चलाई जाएगी.  जिससे जयपुर और राजस्थान के अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी. नई रेल सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है.

रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो