SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टाटानगर से पुरी के लिए नई सीधी ट्रेन, कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरी झंडी दिखाकर करेंगी उद्घाटन

टाटानगर से पुरी के लिए नई सीधी ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है. कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरी झंडी दिखाकर नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करने वाली है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 03, 2026, 01:11 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 01:34 PM IST
Image Credit: अब टाटानगर से पुरी के लिए नई सीधी ट्रेन (जी मीडिया)
Join

जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन से पुरी के लिए कल (4 नवंबर, 2026, बुधवार) एक नई ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगी और इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी. यह ट्रेन बड़मपहाड़ से टाटानगर रेलवे स्टेशन होते हुए पुरी तक जाएगी. इससे यात्रियों को टाटानगर से पुरी के लिए एक सीधी ट्रेन सेवा मिल सकेगी. रेलवे विभाग ने राष्ट्रपति के दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 18411/18412 है.

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

राष्ट्रपति रायरंगपुर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी, जिसके बाद यह ट्रेन बड़मपहाड़ और टाटानगर होते हुए पुरी की ओर जाएगी. हालांकि, यह कार्यक्रम पहले 28 अक्टूबर को तय किया गया था, लेकिन तूफान और भारी बारिश के कारण इसे बदलकर 4 नवंबर कर दिया गया. अब इस नई ट्रेन सेवा से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा.

जानें क्या है टाइमिंग-

पुरी से बादामपहाड़ (18411): पुरी से रात 11:45 बजे चलेगी और अगले दिन 11:30 बजे टाटानगर जंक्शन पहुंचेगी और फिर दोपहर 1:45 बजे बादामपहाड़ पहुंचेगी. 

बादामपहाड़ से पुरी (18412): बादामपहाड़ से शाम 4:00 बजे चलेगी और शाम 5:55 बजे टाटानगर जंक्शन पहुंचेगी, फिर अगले दिन सुबह 6:00 बजे पुरी पहुंचेगी.

राष्ट्रपति करेंगी नई ट्रेन सेवा का उद्घाटन

इसके बारे में जानकारी देते हुए तरुण रेलवे 1, DRM,  तरुण हुरिया ने बताया कि यह कार्यक्रम 4 नवंबर को तय किया गया है. राष्ट्रपति रायरंगपुर जाएंगी, जहां वह टाटानगर होते हुए बादामपहाड़ से पुरी तक चलने वाली एक नई ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगी. इससे टाटानगर से पुरी के बीच एक नया सीधा संपर्क जुड़ जाएगा, और साथ ही जयपुर के लिए भी एक नई सेवा शुरू होगी. जहां तक ​​अन्य लोगों के शामिल होने की बात है, राष्ट्रपति तो निश्चित रूप से वहां मौजूद रहेंगी. बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन के बारे में फिलहाल मेरे पास कोई खास जानकारी नहीं है. लेकिन, ट्रेन सेवा का उद्घाटन 100% पक्का है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में खूनी रंजिश, सगे भाई ने डॉ. ओपी आनंद को मारी गोली... जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES