SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धनबाद में नरबलि: जंगल में नाबालिग का शव दो हिस्सों में मिला, वह थी गर्भवती, मिली पूजा सामग्री

धनबाद के जंगल में नाबालिग का शव दो हिस्सों में मिलने से हड़कंप मच गया. शव के पास से पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका जताई जा रहा है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Edited By Shailendra
Published: Sep 11, 2026, 06:58 PM IST | Updated: Sep 11, 2026, 07:10 PM IST
Image Credit: धनबाद के जंगल में नाबालिग का शव दो हिस्सों में मिला (Photo-वीडियो ग्रैब)
Join

धनबाद से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. बलियापुर थाना क्षेत्र के धांगी बस्ती के जंगल में एक नाबालिग का शव दो हिस्सों में बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया. सिर और धड़ करीब सौ-सौ मीटर की दूरी पर मिले. शव के पास पूजा-पाठ की सामग्री भी बरामद हुई है, जिसके बाद पुलिस अंधविश्वास और नरबलि के एंगल से भी जांच कर रही है. हालांकि, अभी तक नरबलि की पुष्टि नहीं हुई है.

11 सितंबर, 2026 दिन शुक्रवार को इसी घने जंगल में मिले एक शव दो हिस्से में मिलने से पूरे इलाके को दहला दिया. शौच के लिए गए एक व्यक्ति की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

2 सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची से एफएसएल की टीम और बोकारो से डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर धनबाद पहुंची. टीम ने घटनास्थल से पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री समेत अन्य सामान जब्त कर लिया, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. साथ घटना स्थल से किशोरी की दुपट्टा और चूड़ी भी जब्त किया FSL टीम ने घटना स्थल से फिंगर प्रिंट भी जुटाया. परिजन के बयान पर शिकायत दर्ज कर लिया है.

जांच को आगे बढ़ाने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद भी ली गई. पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध के तौर पर हिरासत में लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. परिजनों के मुताबिक, युवती गिरिडीह बेंगाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और युवक धनबाद के मनियाडीह थाना क्षेत्र की थी दोनों नाबालिग थे. वह अपने माता-पिता को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ करमाटांड़ में रहती थी और वह गर्भवती थी. ऐसे में पुलिस हत्या के पीछे के कारणों को लेकर हर पहलू की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ जारी है. घटनास्थल से बरामद सामग्री की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी. पुलिस नरबलि के एंगल समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. इस सनसनीखेज वारदात की असली वजह क्या है? नाबालिग की हत्या किसने और क्यों की? घटनास्थल पर मिली पूजा सामग्री का इस वारदात से कोई संबंध है या नहीं? इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे. फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है.

रिपोर्ट: नितेश कुमार मिश्रा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES