'जब तक बीजेपी रहेगी, तब तक जय शाह ही...', ICC अध्यक्ष चुने जाने पर मंत्री इरफान अंसारी का तंज
जय शाह के दोबारा ICC अध्यक्ष चुने जाने पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी रहेगी, तब तक जय शाह ही ICC के अध्यक्ष चुने जाएंगे.
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने जय शाह के लगातार दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का अध्यक्ष चुने जाने पर बीजेपी पर निशाना साधा है. मंत्री इरफान अंसारी ने जामताड़ा में इस मामले में तंज कसते हुए कहा कि जब तक बीजेपी रहेगी, तब तक जय शाह ही आईसीसी के अध्यक्ष चुने जाएंगे. उनके इस बयान को बीजेपी और जय शाह पर राजनीतिक कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है.
2024 में इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी जय शाह ने
ध्यान दीजिएगा कि 16 नवंबर 2026 को जय शाह को निर्विरोध दूसरी बार ICC का चेयरमैन चुना गया है. पहली बार उन्होंने दिसंबर 2024 में इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी.
जय शाह ICC के दोबारा बने अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए
दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को दूसरे टर्म के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का चेयरमैन बिना किसी विरोध के फिर से अपॉइंट किया गया है. 36 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के ICC चेयरमैन बने जय शाह को पहली बार 27 अगस्त, 2024 को चुना गया था. उन्होंने उसी साल 1 दिसंबर को ग्रेग बार्कले की जगह पद संभाला था. जय शाह को बाली में ग्लोबल गवर्निंग बॉडी की बोर्ड मीटिंग्स में ICC डायरेक्टर्स के एक प्रपोजल के बाद दोबारा अपॉइंटमेंट की घोषणा की गई.
जय शाह का क्रिकेट जगत में सफर, जानिए
जय शाह ने साल 2009 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ क्रिकेट, अहमदाबाद से अपना एडमिनिस्ट्रेटिव सफर शुरू किया. साल 2013 में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के जॉइंट सेक्रेटरी बने. अक्टूबर 2019 में जय शाह बोर्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सबसे कम उम्र के सेक्रेटरी बने. जय शाह ने यह पद ICC चेयरमैन बनने तक संभाला.
क्रिकेट जगत में प्रशासक के तौर पर कार्य करते रहे हैं जय शाह
बता दें कि जय शाह भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे हैं. वह शुरू से ही क्रिकेट जगत में प्रशासक के तौर पर कार्य करते रहे हैं. वह गुजरात से लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेक्रेटरी तक कमान संभाली. इसके बाद वह आईसीसी के चेयरमैन के पद तक पहुंचे और संभाल रहे हैं.
रिपोर्ट: देबाशीष भारती
यह भी पढ़ें: 'पोक्सो एक्ट का केस और खुलेआम घूम रहे विधायक', भूषण बाड़ा मामले पर झारखंड की सियासत में भूचाल, BJP-JMM आमने-सामने