SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर अपराधियों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े सिंडिकेट का खुलासा करते हुए 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन सारे अपराधियों पर लोन देने के नाम पर लोगों से ठगी करने का आरोप है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 14, 2026, 12:45 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 12:53 PM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

Ranchi News: रांची पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. राजधानी के कई क्षेत्रों से साइबर फ्रॉड का नेटवर्क ऑपरेट किया जा रहा था. पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 मोबाइल फोन और 8 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. राजधानी रांची के तीन इलाकों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

लोन देने के नाम पर ठगी
आरोपियों द्वारा लोगों को लोन देने के नाम पर ठगी की जाती थी, जिसकी लगातार शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं. इसके बाद मंगलवार की रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सबसे पहले हेहल, फिर तेल मिल गली और पंडरा स्थित पराशर टावर में छापेमारी की. तीनों जगहों पर कार्रवाई के दौरान 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके पास से 8 लाख रुपये नकद और 50 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.

इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड कौन
इस मामले में पुलिस फिलहाल और जानकारी जुटा रही है, ताकि यह पता चल सके कि आखिर इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड कौन है. इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के जरिए कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है. इस छापेमारी में रांची सिटी एसपी, कोतवाली एएसपी, साइबर डीएसपी सहित साइबर सेल की टीम और संबंधित थानों की पुलिस भी शामिल रही.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
वहीं, पराशर टावर स्थित फ्लैट के केयरटेकर के अनुसार, आरोपी करीब छह महीने से वहां रह रहे थे. केयरटेकर ने बताया कि फ्लैट 16 हजार रुपये प्रति माह के किराये पर दिया गया था. फ्लैट किराये पर लेते समय युवकों ने बताया था कि वहां छह युवक रहेंगे, क्योंकि उन्हें फ्लैट में रहकर पढ़ाई करनी है. आरोपियों द्वारा हर महीने समय पर किराया दिया जाता था. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. 

रिपोर्ट: कमरान जलीली

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES