)
चारा घोटाला मामले में दोषी पाए जाने वाले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अपील पर आज मंगलवार (27 अक्टूबर) से झारखंड हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू होगी. झारखंड हाईकोर्ट की जज अनुभा रावत चौधरी की अदालत में इस मामले की सुनवाई होगी. इससे पहले इस मामले में कल यानी 26 अक्टूबर को अदालत ने इसकी आंशिक सुनवाई की थी. इस दौरान जज ने बताया कि मंगलवार से चारा घोटाले के आरसी 64ए/1996 से संबंधित अपील याचिका पर रोजाना सुनवाई की जाएगी.
पिछली बार जब सुनवाई हुई थी तो उसमें अपील करने वाले और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिवक्ताओं दोनों में मिलकर कहा था कि बहस शुरू होने से पहले पेपर बुक तैयार करना बहुत जरूरी है. इस पर अदालत ने निचली अदालत के रिकॉर्ड स्थिति पर भी विचार किया. निचली आदालत का रिकॉर्ड बड़े होने के कारण उसकी हार्ड कॉपी सभी पक्षों को उपलब्ध कराना संभव नहीं है.
इस सब को देखने के बाद अदालत ने इस केस से जुड़े वकिलों को जरूरी निर्देश देते हुए कहा है कि निचली अदालत के रिकॉर्ड की निरीक्षण करें और उन दस्तावेजों की पहचान करें जो इस मामले में बहस करने के लिए जरूरी हैं. दस्तावेजों की पहचान होने के बाद अदालत ने इस संबंधित कागजों की स्कैन कॉपी उपलब्ध कराने का आदेश देगी. इससे सुनवाई के दौरान पक्षकार को अपनी दलीलें पेश करना ज्यादा आसान होगा.
इससे पहले इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 14 जुलाई 2026 को एसएलपी (क्रिमिनल) संख्या 1550/2020 का निपटारा करते हुए झारखंड हाईकोर्ट से लालू प्रसाद यादव की अपीलों पर सुनवाई में तेजी लाने का अनुरोध किया था. सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा था कि यदि संभव हो सके तो इस आदेश के तारिख के छह महिने के भीतर इस अपील की निपाटारा की जाए. अब आज से हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई शूरू होने से इस मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है.
रिपोर्ट: कमरान जलीली