SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'जब तक जांच पूरी न हो धैर्य रखे बीजेपी', कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के पक्ष में खुलकर आई JMM

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में झामुमो खुलकर आ गई. जेएमएम विधायक विकास मुंडा और सुदीप गुड़िया कहा कि जब तक जांच पूरी न हो बीजेपी को धैर्य रखना चाहिए. साजिश के तहत नैरेटिव सेट किया जा रहा है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 17, 2026, 17:32 IST | Updated: Nov 17, 2026, 17:53 IST
Image Credit: भूषण बाड़ा के समर्थन में उतरी झामुमो (Photo-AI)
Join

रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के समर्थन में खुलकर मोर्चा संभाल लिया है. 17 नवंबर मंगलवार को पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झामुमो विधायक विकास मुंडा और सुदीप गुड़िया ने इस पूरे घटनाक्रम पर पार्टी का रुख स्पष्ट किया.

किसी सोची-समझी साजिश के तहत प्रतीत होता है यह मामला

विकास मुंडा ने मीडिया के सामने दो टूक कहा कि इस संवेदनशील विषय पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि मामले की निष्पक्ष और बेहतर तरीके से जांच होनी चाहिए. उन्होंने दोहराया कि अगर इस प्रकरण में कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. हालांकि, उन्होंने यह भी आशंका जताई कि यह पूरा मामला किसी सोची-समझी साजिश के तहत प्रतीत होता है.

बीजेपी पर लगाए राजनीति करने के आरोप

बीजेपी पर निशाना साधते हुए विकास मुंडा ने कहा कि इस मामले में विपक्ष सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक रहा है. उन्होंने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि जब तक पुलिस की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक सभी को धैर्य बनाए रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में बहुत ही पेशेवर और बेहतर तरीके से अपनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है और अब तक केवल तथ्यों को खंगालने का काम चल रहा है.

'पुलिस जांच के जरिए दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी'

झामुमो नेताओं का साफ कहना है कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर बेवजह का नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रही है, जबकि पुलिस अपनी निष्पक्ष जांच के जरिए दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी.

दरअसल, सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है. मामले में पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं. एक ओर बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है, तो दूसरी ओर जेएमएम ने पुलिस की जांच पर भरोसा रखने की नसीहत देते हुए बीजेपी पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है. 

बता दें कि कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक लड़की ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ यौन शोषण करने का आरोप लगाया और केस दर्ज कराया है.

रिपोर्ट: कामरान जलीली

यह भी पढ़ें: 'पोक्सो एक्ट का केस और खुलेआम घूम रहे विधायक', भूषण बाड़ा मामले पर झारखंड की सियासत में भूचाल, BJP-JMM आमने-सामने

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES